फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit Sharma returned to form before the Champions Trophy scored a century against England

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, 13 वनडे पारियों बाद शतक का सूखा किया समाप्त

Sun, 09 Feb 2025 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था।

विज्ञापन
Indian captain Rohit Sharma returned to form before the Champions Trophy scored a century against England
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित का बल्ला कटक के बाराबाटी स्टेडियम में जमकर गरजा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, फिर इसे शतक में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगाई। रोहित के बल्ले से शतकीय पारी देखने का इंतजार प्रशंसकों को लंबे समय से था जो आखिरकार रविवार को पूरा हुआ। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक लगाया। 
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 में लगाया था आखिरी बार सैकड़ा
रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित 90 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian captain Rohit Sharma returned to form before the Champions Trophy scored a century against England
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
वनडे में लगाया अपना दूसरा तेज शतक
रोहित इस मैच में अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेली। रोहित की पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय कप्तान ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज शतक था।
विज्ञापन

वनडे में फिर दिखा हिटमैन का जलवा
रोहित सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। रोहित पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे थे जिस कारण उन्हें आलोचनाओं को सामना करना पड़ रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रोहित वनडे विश्व कप 2023 में भी शानदार लय में दिखे थे और वह उस समय टीम को तेज शुरुआत दिलाते थे। वनडे विश्व कप की बात करें तो रोहित ने तब से अब तक 16 वनडे पारी खेली है जिसमें से दो बार वह शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। 

वनडे विश्व कप से लेकर अब तक रोहित का वनडे में स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य, अफगानिस्तान के खिलाफ 131, पाकिस्तान के खिलाफ 86, बांग्लादेश के खिलाफ 48, न्यूजीलैंड के खिलाफ 46, इंग्लैंड के खिलाफ 87, श्रीलंका के खिलाफ 4, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40, नीदरलैंड्स के खिलाफ 61, न्यूजीलैंड के खिलाफ 47, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47, श्रीलंका के खिलाफ 58, 64, 35 और इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से पहले नागपुर वनडे में 2 रन बनाना रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
रोहित इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक लगाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि विराट कोहली 81 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed