फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma Press Conference before match against Bangladesh in Champions Trophy 2025

Champions Trophy: 'पांच में से तीन ऑलराउंडर', मैच से पूर्व पांच स्पिनरों के सवाल पर रोहित ने दिया बयान

Wed, 19 Feb 2025 07:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 07:00 PM IST
सार

मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा टीम में पांच स्पिनरों को लेने के फैसले का बचाव किया। बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से पहले रोहित ने प्रेस को संबोधित किया और अपनी रणनीति पर राय रखी।

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma Press Conference before match against Bangladesh in Champions Trophy 2025
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा टीम में पांच स्पिनरों को लेने के फैसले का बचाव किया। बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से पहले रोहित ने प्रेस को संबोधित किया और अपनी रणनीति पर राय रखी। 
विज्ञापन


वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं, जबकि स्पिन विभाग में अन्य विकल्प रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर हैं जो सभी बहुत सक्षम बल्लेबाज हैं। टीम में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं, जबकि हार्दिक पांड्या एकमात्र तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।
विज्ञापन

पांच स्पिनरों के फैसले का समर्थन किया
रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि टीम में पांच स्पिनरों को लेकर आपकी क्या राय है? इस पर रोहित ने कहा, हमारी टीम में पांच स्पिनर नहीं हैं, इसमें से तीन ऑलराउंडर हैं। मैं इसे पांच स्पिनर के तौर पर नहीं देखता। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर हमें काफी मजबूती प्रदान करते हैं। अगर टीम में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर होता है तो हम यह नहीं कहते कि टीम में पांच या छह तेज गेंदबाज हैं। हम हमेशा ही अपनी मजबूती को लेकर चलते हैं और उसका समर्थन करते हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार रोहित
रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साह जताया जो आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। हिटमैन से टूर्नामेंट के दौरान टीम की शैली के बारे में भी पूछा गया जिस पर कप्तान ने कहा कि वह और टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसे ही खेलेंगे जैसे वे इस प्रारूप में पिछले कुछ वर्षों से खेलते आ रहे हैं। रोहित ने कहा, हम इस टूर्नामेंट में वैसे ही खेलेंगे जैसे अन्य टूर्नामेंट में खेलते हैं। भारत के लिए खेलना हमारे लिए काफी मायने रखता है। ऐसे कुछ समय होते हैं जब आप कुछ खिलाड़ियों को मिस करते हैं, लेकिन हमारे पास टीम में मजबूती है।  यह सभी आईसीसी प्रतियोगिताओं की तरह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। ट्रॉफी जीतने के लिए हमें बहुत सी चीजें सही करनी होंगी।
विज्ञापन

भारत दुबई में खेलेगा अपने मुकाबले 
भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान है, लेकिन भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed