{"_id":"6811c2395fb1d5c75008a610","slug":"indian-captain-rohit-sharma-birthday-turns-38-record-and-stats-cricket-journey-news-and-updates-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBD Rohit Sharma: वनडे में सर्वाधिक दोहरे शतक से लेकर दो आईसीसी खिताब दिलाने तक, ऐसा है रोहित शर्मा का करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
HBD Rohit Sharma: वनडे में सर्वाधिक दोहरे शतक से लेकर दो आईसीसी खिताब दिलाने तक, ऐसा है रोहित शर्मा का करियर
Wed, 30 Apr 2025 11:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:55 AM IST
सार
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में दो आईसीसी खिताब दिला चुके रोहित सीमित ओवर प्रारूप के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 2013 में पहला टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
वनडे-टेस्ट में संभाल रहे कमान
भारतीय टीम ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। यह टीम इंडिया का 2013 के बाद पहला आईसीसी खिताब था। इसके बाद भारतीय टीम ने इस साल मार्च में रोहित की कप्तानी में ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इस तरह रोहित एक से अधिक आईसीसी टूर्नामेंट दिलाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए थे। रोहित ने टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन अभी भी वह वनडे और टेस्ट प्रारूप में भारत की कमान संभाल रहे हैं।

वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: DC Vs KKR: दिल्ली-केकेआर मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ बवाल

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में नाबाद 122, मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 140, बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 102, बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 104 और लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनके पांच शतक के बावजूद टीम इंडिया विश्व कप नहीं जीत पाई थी। वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा छह बार आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। वह छह आईपीएल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल जीता था। उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के रूप में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल जीता। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार चैंपियन बनी है।