फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Mithali Raj statement After Loss To New Zealand In Women's World Cup said- India Didn't Have A Batter To Take The Game Deep

Women's World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली करारी हार, कप्तान मिताली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

Fri, 11 Mar 2022 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Mar 2022 09:27 AM IST
सार

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ और दो अंकों के साथ तीसरे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। 

विज्ञापन
Indian Captain Mithali Raj statement After Loss To New Zealand In Women's World Cup said- India Didn't Have A Batter To Take The Game Deep
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप में गुरुवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारतीय कप्तान मिताली राज नाराज नजर आईं। उन्होंने इसका ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है। गुरुवार को हैमिल्टन में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 198 पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन


मिताली ने हार के बाद क्या कहा?
इस हार के बाद मिताली ने कहा- हमारे टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। अब तक हमने देखा है कि सामने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 250-260 रन बना ही रही है। ऐसे में हमें भी अपनी बल्लेबाजी सुधारनी होगी। मुझे लगा था न्यूजीलैंड जो टारगेट दिया उसे हम हासिल कर लेंगे, क्योंकि टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज रन बना रहे थे, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से यह मुश्किल हो गया। हमारे पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो मैच को अंत तक ले जा सके।
विज्ञापन


''हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया''
मिताली ने कहा- पिच में बाउंस थी और गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने सही जगह गेंदबाजी की। हालांकि, ऐसा नहीं था कि उन्हें खेला नहीं जा सकता था। हम और अच्छा कर सकते थे। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कीवी टीम ने कुछ जल्दी विकेट गंवाने के बाद बड़ी साझेदारी की और हमें लग रहा था कि वो 270 प्लस रन बनाएंगे, लेकिन हमने उन्हें कम स्कोर पर रोक दिया। दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर
भारत का यह इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच था। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रन से शिकस्त दी थी। अब 12 मार्च को भारतीय टीम अपने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगी। विंडीज शानदार फॉर्म में है और उसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ और दो अंकों के साथ तीसरे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। 


वहीं, न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ और चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैचों में चार अंक लेकर टॉप पर और वेस्टइंडीज चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम दो में से दो हार के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed