Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian bowling coach Morne Morkel wants Shivam Dube to step up as a back-up medium pacer

Asia Cup: शिवम दुबे को गेंदबाज के रूप में स्थापित करना चाहते हैं मोर्कल, बोले- उनका चार ओवर डालना जरूरी

Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
सार

भारत के पास शिवम और हार्दिक पांड्या के रूप में दो अच्छे ऑलराउंडर हैं और इसी भूमिका को देखते हुए मोर्कल चाहते हैं कि शिवम एक गेंदबाज के तौर पर भी उभरे। मोर्कल का कहना है कि उनके लिए यह जरूरी है कि शिवम जैसा ऑलराउंडर भी टी20 में अपने स्पैल के चार ओवर पूरे डाले।

विज्ञापन
Indian bowling coach Morne Morkel wants Shivam Dube to step up as a back-up medium pacer
शिवम दुबे - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन पर डेथ ओवरों में बड़े शॉट लगाने का जिम्मा रहता है। लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल उन्हें बैकअप मध्यम तेज गेंदबाज के तौर पर स्थापित होते देखना चाहते हैं। शिवम एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में अहम भूमिका निभाई थी और अब टीम को इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऑलराउंडरों को दोनों कौशल पर काम करते देखना चाहते हैं मोर्कल
भारत के पास शिवम और हार्दिक पांड्या के रूप में दो अच्छे ऑलराउंडर हैं और इसी भूमिका को देखते हुए मोर्कल चाहते हैं कि शिवम एक गेंदबाज के तौर पर भी उभरे। मोर्कल का कहना है कि उनके लिए यह जरूरी है कि शिवम जैसा ऑलराउंडर भी टी20 में अपने स्पैल के चार ओवर पूरे डाले। भारतीय टीम ने सोमवार को दुबई के आईसीसी अकादमी पर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र से इतर मोर्कल ने कहा, मेरे लिए यह देखना जरूरी है कि शिवम जैसा लड़का चार ओवर डाल सके। मैं हमेशा ऑलराउंडरों से कहता हूं कि दोनों कौशल पर काम करें। कई बार लड़के अभ्यास में थोड़े शरारती हो जाते हैं और एक पर ही फोकस करते हैं। यहां इस माहौल में हम कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्कल का मानना है कि कई मौकों पर गेंदबाजी में छठा या सातवां विकल्प जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा, ऐसे दिन में हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो हमारे लिए वह काम कर सके। हालात उसे अधिक रास आ सकते हैं। ऐसे में उसे उस दिन अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। जब कप्तान सूर्यकुमार यादव उसे यह जिम्मेदारी सौपे तो उसे तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

मोर्कल बोले- अभी पिच पर काफी घास 
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत चार विशेषज्ञ स्पिनरों कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के साथ उतरा था, लेकिन वह मार्च में थी और मोर्कल ने कहा कि सितंबर में दुबई की विकेट पर घास अधिक होती है और यह तरोताजा रहती है। उन्होंने कहा, हमें विकेट को देखना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी जिस समय खेली गई थी, उस समय इस पिच पर काफी क्रिकेट खेला जा चुका था और यह पुरानी लग रही थी। हम आज पिच को देखेंगे और मुझे लगता है कि इस पर काफी घास है। हमें पता चल जाएगा कि टीम संयोजन और रणनीति क्या होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed