फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian and England teams are wearing black armbands as mark of respect for former India cricketer Dilip Doshi

IND vs ENG: मैच के पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी, दिलीप दोशी को दी श्रद्धांजलि

Tue, 24 Jun 2025 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

लीड्स में पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दिलीप दोशी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखा।

विज्ञापन
Indian and England teams are wearing black armbands as mark of respect for former India cricketer Dilip Doshi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी दिलीप के निधन पर शोक व्यक्त किया था। 
विज्ञापन

भारत ने दिया है 371 रनों का लक्ष्य
भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे। दिन के खेल की समाप्ति तक जैक क्रावले 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने आज इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई है। भारत को अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो उसे मंगलवार को इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप ने 32 वर्ष की उम्र में किया था डेब्यू 
दिलीप ने 1979 में 32 वर्ष की उम्र में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और 1979 से 1983 के बीच 33 टेस्ट और 15 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 114 टेस्ट विकेट लिए, जिसमें छह बार पारी में पांच विकेट शामिल है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 238 मैचों में 898 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रखा मौन
लीड्स में पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दिलीप दोशी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखा। खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों ने भी खड़े होकर इस पूर्व भारतीय स्पिनर को अपनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed