फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Allrounder Krunal Pandya steps down as the captain of Baroda cricket team

एलान: क्रुणाल पांड्या ने छोड़ी बड़ोदा क्रिकेट की कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

Sat, 27 Nov 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Nov 2021 05:07 PM IST
सार

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बड़ौदा क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। 30 वर्षीय क्रुणाल ने एक ईमेल के जरिए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष प्रणव अमीन को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने हालांकि इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है और बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहने की बात कही है। 

विज्ञापन
Indian Allrounder Krunal Pandya steps down as the captain of Baroda cricket team
क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बड़ौदा क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। 30 वर्षीय क्रुणाल ने एक ईमेल के जरिए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष प्रणव अमीन को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने हालांकि इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है और बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहने की बात कही है। 

विज्ञापन


हार्दिक पांड्या के बड़े भाई और मुंबई इंडियंस से खेलने वाले क्रुणाल ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2021-22 में बड़ौदा की कप्तानी संभाली थी। लेकिन उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। बड़ौदा की टीम ग्रुप बी में पांच में से सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई थी। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट में पांड्या का खुद का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में 20।75 की औसत से 83 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 5।94 की इकॉनमी से छह विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या ने बीसीए अध्यक्ष को लिखे मेल में बताया कि मैं मौजूदा घरेलू सत्र में टीम की अगुवाई करने के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। हालांकि, मैं टीम के लिए बतौर खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं बड़ौदा क्रिकेट को टीम के सदस्य और खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरा समर्थन और योगदान हमेशा टीम के लिए बेस्ट रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदार देवधर को बड़ौदा क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी से पहले टीम इसे लेकर जल्दी ही फैसला ले सकती है। 


गौरतलब है कि पांड्या को दो सत्र पहले ही कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन वो विवादों को लेकर अधिक चर्चा में रहे। दीपक हुड्डा ने उन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed