{"_id":"a14ce390-ecb3-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"indian-airforce-gave-second-shock-to-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को वायुसेना ने दिया दूसरा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन को वायुसेना ने दिया दूसरा झटका
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Jul 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए प्रशिक्षण विमान पिलाटस ने मास्टर ब्लास्टर और ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर से भारतीय वायुसेना के ब्रांड एंबेसडर की पदवी छीन ली है।
विज्ञापन
वायुसेना ने सचिन को 2011 में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक से अलंकृत किया था और उसके बाद से युवाओं को पायलट बनने और वायुसेना में आकर्षित करने के लिए उनके पोस्टर लगाए गए थे।
मगर अब वायुसेना ने अपने तमाम प्रचार अभियान में सचिन को हटाकर उनके स्थान पर यह दर्जा बेसिक ट्रेनर विमान पिलाटस को दे दिया है। और तो और वायुसेना की प्रचार शाखा दिशा में भी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वायु सैनिक की वर्दी पहनकर लगाया गया सचिन का चित्र हटा दिया गया है और उनके स्थान पर नीले रंग के नए विमान का चित्र लगाया गया है।
विज्ञापन
सचिन को वायुसेना ने यह लगातार दूसरा झटका दिया है। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एन. ए. के. ब्राउन ने यह कहकर सचिन की सुखोई में उड़ान भरने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था कि वायुसेना का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है और उनके पास इस तरह की उड़ानों के लिए फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
2011 में पहनाई थी सचिन को वर्दी
वायुसेना ने सचिन तेंदुलकर को 2011 में पायलट की वर्दी पहनाई थी। उस समय के वायुसेना प्रमुख पी वी नाईक ने उनकी सुखोई लड़ाकू विमान से उड़ान की भी घोषणा की थी।
सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से नवाजे गए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी सुखोई में उड़ान भरने की इच्छा जाहिर की थी और इसे भी सरकार ने स्वीकार कर लिया था। लेकिन इन दोनों ही क्रिकेटरों के पास सुखोई में उड़ान भरने की फुर्सत नहीं थी।
बाद में वायुसेना ने भी यह साफ कर दिया कि अब उसके पास इन दोनों के लिए समय नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि वायु सेना ने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को अपनी डुंडीगल अकादमी में बुलाया था और उनकी किरण जेट विमान में उड़ान आयोजित की थी।
क्या है पिलाटस
बेसिक ट्रेनर विमान। वायुसेना ने 75 पिलाटस विमानों का सौदा स्विट्जरलैंड से किया है और 14 विमान हैदराबाद के पास स्थित डुंडीगल की वायु सेना की पायलट प्रशिक्षण अकादमी में पहुंच गए हैं।
जुलाई से वायुसेना के पायलटों के बैच ने इन नए विमानों पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। पिछले महीने पिलाटस विमान को वायुसेना प्रमुख ने विधिवत सेवा में लिया था।
सचिन तेंदुलकर को 2011 में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक दी गई थी और उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई थी। उस समय यह सोचा गया था कि सचिन को प्रचार सामग्री में पेश करने से युवा आकर्षित होंगे। मगर अब नया बेसिक ट्रेनर विमान अपनी मोहक छवि से युवाओं को आकर्षित कर रहा है।--वायुसेना अधिकारी