{"_id":"1346a615cfb6570d8b53b8ed9ea0d44b","slug":"india-zimbabwe-fourth-one-day-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्वे के खिलाफ अब बेंच स्ट्रैंथ आजमाने की बारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिंबाब्वे के खिलाफ अब बेंच स्ट्रैंथ आजमाने की बारी
बुलावायो/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की वनडे सीरीज में जिंबाब्वे पर 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद अब टीम इंडिया के पास बृहस्पतिवार को होने वाले चौथे मुकाबले में बेंच स्ट्रैंथ आजमाने का मौका होगा।
विज्ञापन
चौथा वनडे अब टीम इंडिया के लिए अपनी तैयारियों और युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।
तीसरा मैच 7 विकेट से जीतने के बाद अब बचे दोनों मैच महज औपचारिकता भर हैं, ऐसे में भारतीय टीम निश्चित ही नए प्रयोग और तालमेल आजमाने पर विचार कर रही होगी।
विज्ञापन
टीम प्रबंधन अब चेतेश्वर पुजारा, मोहित शर्मा, परवेज रसूल और अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में शामिल करने के बारे में सोच सकता है, जिन्होंने अभी तक सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
रहाणे को ओपनर के तौर पर जबकि पुजारा को मध्यक्रम में उतारा जा सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर रसूल को अमित मिश्रा या रविंद्र जडेजा की जगह मौका मिल सकता है।
हालांकि मोहित शर्मा के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि तेज गेंदबाजी विभाग में पहले से ही जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।