{"_id":"67838ce3fe8470968a003803","slug":"india-womens-team-made-its-highest-score-in-odi-jemimah-century-mandhana-pratika-aggressive-batting-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs IRE W: भारत ने वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया, जेमिमा का शतक, मंधाना-प्रतिका की तूफानी बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs IRE W: भारत ने वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया, जेमिमा का शतक, मंधाना-प्रतिका की तूफानी बल्लेबाजी
Sun, 12 Jan 2025 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:05 PM IST
सार
2017 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ही वडोदरा में दो विकेट गंवाकर 358 रन बनाए थे। महिलाओं के वनडे में यह ओवरऑल 15वां सबसे बड़ा स्कोर है।
विज्ञापन
जेमिमा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने राजकोट में इतिहास रच दिया है। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 370 रन बनाए। यह महिलाओं के वनडे में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 2017 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ही वडोदरा में दो विकेट गंवाकर 358 रन बनाए थे। महिलाओं के वनडे में यह ओवरऑल 15वां सबसे बड़ा स्कोर है। महिलाओं के वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। उसन 2018 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ चार विकेट गंवाकर 491 रन बनाए थे। महिला वनडे में शुरुआती चार सबसे बड़े स्कोर न्यूजीलैंड महिला टीम के नाम है।
महिला वनडे के सबसे बड़े स्कोर
विज्ञापन
महिला वनडे के सबसे बड़े स्कोर
| टीम | स्कोर | खिलाफ | मैदान | साल |
| न्यूजीलैंड | 491/4 | आयरलैंड | डबलिन | 2018 |
| न्यूजीलैंड | 455/5 | पाकिस्तान | क्राइस्टचर्च | 1997 |
| न्यूजीलैंड | 440/3 | आयरलैंड | डबलिन | 2018 |
| न्यूजीलैंड | 418 | आयरलैंड | डबलिन | 2018 |
| ऑस्ट्रेलिया | 412/3 | डेनमार्क | मुंबई | 1997 |
| ऑस्ट्रेलिया | 397/4 | पाकिस्तान | मेलबर्न | 1997 |
| इंग्लैंड | 378/5 | पाकिस्तान | वॉर्सेस्टर | 2016 |
| इंग्लैंड | 377/7 | पाकिस्तान | लीसेस्टर | 2017 |
| इंग्लैंड | 376/2 | पाकिस्तान | विजयवाड़ा | 1997 |
| नीदरलैंड | 375/5 | जापान | स्कीडैम | 2003 |
| न्यूजीलैंड | 373/7 | पाकिस्तान | सिडनी | 2009 |
| इंग्लैंड | 373/5 | दक्षिण अफ्रीका | ब्रिस्टल | 2017 |
| इंग्लैंड | 371/7 | दक्षिण अफ्रीका | लीसेस्टर | 2022 |
| ऑस्ट्रेलिया | 371/8 | भारत | ब्रिस्बेन | 2024 |
| भारत | 370/5 | आयरलैंड | राजकोट | 2025 |
भारतीय पारी
कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मंधाना और प्रतिका ने एकबार फिर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। मंधाना ने 54 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन और प्रतिका ने 61 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद हरलीन देओल ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 84 गेंद में 12 चौके की मदद से 89 रन बनाए।
जेमिमा ने 91 गेंद में 12 चौके की मदद से 102 रन की पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और महिला वनडे में जेमिमा का पहला शतक है। ऋचा घोष पांच गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसाबनिस और सयाली सतघरे दो-दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट और आर्लीन केली ने दो-दो विकेट लिए। जॉर्जिना डेंपसे को एक विकेट मिला।
जेमिमा ने 91 गेंद में 12 चौके की मदद से 102 रन की पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और महिला वनडे में जेमिमा का पहला शतक है। ऋचा घोष पांच गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसाबनिस और सयाली सतघरे दो-दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट और आर्लीन केली ने दो-दो विकेट लिए। जॉर्जिना डेंपसे को एक विकेट मिला।