फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women will play their first Test since 2014 in a one-off tie against England

महिला दिवस पर BCCI का तोहफा: सात साल बाद भारतीय महिला टीम खेलेगी टेस्ट, सामने होगी यह टीम

Tue, 09 Mar 2021 08:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Mar 2021 08:33 AM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर BCCI का तोहफा
  • 2014 के बाद पहली टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम
  • भारतीय महिला टीम ने अपना पहला टेस्ट 1976 में खेला था
  • भारतीय टीम ने अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं

विज्ञापन
India Women will play their first Test since 2014 in a one-off tie against England
भारतीय महिला टेस्ट टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल बाद पहली बार टेस्ट खेलेगी, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इस बात की घोषणा सोमवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बीसीसीआई ने एक तरह से भारतीय महिला टीम को तोहफा दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह मैच इंग्लैंड में होगा या भारतीय सरजमीं पर। जय शाह ट्वीट कर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टीम इंडिया (महिला टीम) इस साल के अंत में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड की महिला टीम के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी। 'वुमैन इन ब्लू' फिर से सफेद जर्सी पहनेगी।'
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले साल 2014 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। आखिरी बार भारत और इंग्लैंड की महिला टीम अगस्त 2014 में आमने-सामने हुई थीं, तब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय महिला टीम ने अपना पहला टेस्ट अक्तूबर 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। यह मैच ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम ने अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ पांच में जीत, छह मैचों में हार और 25 मुकाबले ड्रॉ रहे। टीम ने अब तक 19 टेस्ट सीरीज खेलीं, जिसमें से 4 में ही जीत मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed