IND vs SA 1st ODI: भारतीय महिला टीम ने द.अफ्रीका को 143 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, मंधाना का शतक
IND W vs SA W ODI Live Score : मंधाना ने 127 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.13 का रहा। मंधाना की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 265 रन बनाए।
विस्तार
1⃣st ODI ton at home
2⃣nd ODI ton against South Africa
6⃣th ODI ton overall
𝙏𝙖𝙠𝙚 𝘼 𝘽𝙤𝙬! 🫡 🫡@mandhana_smriti's reaction & then, of those at the stadium say it all! 👏 👏विज्ञापन
Follow The Match ▶️ https://t.co/EbYe44lnkQ #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Nc5uaJEUnHविज्ञापन विज्ञापन— BCCI Women (@BCCIWomen) June 16, 2024
भारत की पारी
मंधाना को आखिरकार मसाबाता क्लास ने कप्तान सुने लूस के हाथों कैच कराया। वह 117 रन बना सकीं। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा पूजा ने 42 गेंद में तीन चौके की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। राधा यादव छह रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, आशा शोभना आठ रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए, जबकि मसाबात क्लास को दो विकेट मिले। वहीं, एनेरी डर्कसेन, नोनूकुलूलेको मलाबा और नोंदूमिसो शंगासे को एक-एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सूने लूस ने बनाया। उन्होंने 33 रन बनाए। वहीं, मारिजाने कैप ने 24 रन और सिनालो जाफ्ता ने 27 रन बनाए। कप्तान एल वोल्वार्ड्ट चार रन, ताजमिन ब्रिट्स 18 रन, एनेके बोश पांच रन, एनेरी डर्कसेन एक रन और नोनदुमिसो आठ रन बनाकर आउट हुईं। मसाबाता क्लास एक रन बना सकीं। मलाबा और खाका खाता भी नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से आशा शोभना ने चार विकेट लिए। वहीं, दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिला। रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।
मंधाना का भारत में पहला वनडे शतक
📸 📸
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 16, 2024
The joy of scoring a ton! 💯 🙌
A memorable knock from Smriti Mandhana! 👏 👏
Follow The Match ▶️ https://t.co/EbYe44lnkQ#TeamIndia | #INDvSA | @mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/xDkTWfaj29