{"_id":"6786447a843ae6afb90c03b1","slug":"india-women-vs-ireland-women-third-odi-preview-and-team-analysis-captain-vice-captain-name-news-and-updates-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs IRE W: आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, बल्लेबाजों पर होगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs IRE W: आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, बल्लेबाजों पर होगी नजरें
Tue, 14 Jan 2025 04:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:33 PM IST
सार
भारत ने पिछले मैच में पांच विकेट पर 370 रन बनाए जो उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर है।
हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने परिपक्वता दिखाते हुए शतक लगाया था। अनुभवी बल्लेबाज तेजल हसंबिस ने भी वापसी करते हुए अर्धशतक जमाया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : @BCCIWomen
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले दो वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, विशेषकर पिछले मैच में बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया था और अपने इतिहास का सर्वोच्च टोटल बनाया था। अब टीम बुधवार को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी नजरें क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इस लय को कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन
चार पारियों में तीसरा अर्धशतक जमाने वाली प्रतीका रावल की नजरें शतक जमाने पर होंगी। कप्तान स्मृति मंधाना के साथ उन्होंने हर मैच में भारत को उम्दा शुरुआत दी है। दोनों ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े जो पांच पारियों में उनकी तीसरी शतकीय साझेदारी थी। मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद लगातार अच्छा फॉर्म जारी रखा है। हरलीन देओल ने भी 89 रन की अहम पारी खेली। भारत ने पिछले मैच में पांच विकेट पर 370 रन बनाए जो उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर है।
हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने परिपक्वता दिखाते हुए शतक लगाया था। अनुभवी बल्लेबाज तेजल हसंबिस ने भी वापसी करते हुए अर्धशतक जमाया। शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत जैसे बिग हिटर्स की गैर मौजूदगी में प्रतीका जैसे नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की की।

गेंदबाजी चिंता का विषय
भारतीय गेंदबाजी चिंता का सबब रही और टीम घरेलू हालात में लगातार विकेट लेने में नाकाम रही जिससे आयरलैंड को पिछले मैच में सात विकेट पर 254 रन बनाने का मौका मिला। भारत को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की कमी खल रही है और पूजा वस्त्राकर की चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दी है। दीप्ति शर्मा ने अब तक चार विकेट लिए हैं लेकिन प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे और टिटास साधू प्रभावित नहीं कर सकीं हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्जेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्प्सी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।