फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women's batting coach Hrishikesh Kanitkar's inspiring speech after India win over Australia

Hrishikesh Kanitkar Video: जीत के बाद महिला टीम से बोले कानिटकर, इसीलिए आप क्रिकेट खेलते हैं, सुनें पूरी स्पीच

Tue, 13 Dec 2022 11:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 11:42 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच ऋषिकेश कानिटकर ने सभी खिलाड़ियों से बात की। इस दौरान उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। कानिटकर की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
India Women's batting coach Hrishikesh Kanitkar's inspiring speech after India win over Australia
भारतीय महिला टीम से बात करते कोच कानिटकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया पर भारतीय महिला टीम की जीत के बाद ऋषिकेश कानिटकर की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच ऋषिकेश कानिटकर इस वीडियो में पहले टीम के सभी खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं फिर यह भी समझाते हैं कि अभी हम सिर्फ एक ही मैच जीते हैं। हमें पूरी सीरीज जीतनी है और जो हमने इस मैच में किया है, वही काम हमें रोज करना है। इस मैच को जीतने के लिए जितनी मेहनत की है, उतनी मेहनत रोज करनी है। 
विज्ञापन


मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने दूसरा टी20 मैच सुपर ओवर में जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस मैच में जीत के बाद ऋषिकेश कानिटकर ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कानिटकर के भाषण का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्विटर पर साझा किया। भाषण में, बल्लेबाजी कोच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाने वाली खिलाड़ियों तारीफ की। उन्होंने टीम को आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया। वीडियो को भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कानिटकर ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत गर्व का दिन था, परिणाम के कारण नहीं बल्कि आप लोगों ने जिस तरह से मैच खेला, उसके कारण। आप इन तालियों के पात्र हैं। मैं समझ सकता हूं कि आपके दिमाग में क्या चल रहा होगा। यह एक शानदार दिन था, शाबाश। इस भावना को याद रखें। यही कारण है कि आप क्रिकेट खेलते हैं। जब भी आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप ऐसा ही महसूस करना चाहते हैं। यही कारण है कि सभी खिलाड़ी, जो भारत के लिए खेलते हैं, वह आगे बढ़ने की ख्वाहिश रखते हैं।"

सुपर ओवर में जीता भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए। स्मृति मंधाना ने 49 गेंद में 79 रन बनाए। ऋचा घोष ने 13 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली और मैच टाई करा दिया। नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर कराया गया।

सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने तीन गेंदों में 13 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम सिर्फ 16 रन ही बना पाई और भारत ने सुपर ओवर जीत लिया। सीरीज का तीसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed