कप्तान की पारी ने टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान मिताली राज (89) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में जीत के साथ ही क्लीन स्वीप से बच गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 231 रन बनाए। जिसे भारतीय टीम ने 3 ओवर और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी चुनकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी ठीक-ठाक रही। लेकिन भारतीय गेंदबाज शिखा पांडे (3 विकेट) कंगारूओं के रनों की गति को रोकने में सफल रही। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ को दो और झूलन गोस्वामी को 1 सफलता मिली।
जवाब में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी 36 रन पर वेदा कृष्णमूर्ति (12) के रुप में टूटी। पिछले मैच में शतक लगाने वाली ओपनर स्मृति मंदाना ने इस मैच में फिफ्टी जमाई। 7 चौके जड़कर 55 रन बनाए। लेकिन मिताली राज की पारी अद्भुत रही। उन्होंने 12 चौके जड़े।
विनिंग चौके के साथ लगाई जीत में मुहर
वनडे सीरीज में लगातार दो हार झेल चुकी महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे मैच में वापसी की। इस मुकाबले में कप्तान मिताली राज की बल्लेबाजी अद्भुत और कंगारूओं के लिए परेशान करने वाली रही। मिताली ने अपनी पारी में कुल 12 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की ओर से कुल 26 चौके लगे जबकि मिताली के 12 और स्मृति मंदाना के 7 चौकों की बदौलत टीम इंडिया ने 30 चौके जड़े।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज झूलन गोस्वामी ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर विनिंग चौके के साथ टीम के नाम जीत की मुहर लगा दी। इससे पहले टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने दौरे की शुरुआत जीत से की थी और दौरे का अंत भी जीत के साथ ही किया।