फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women beat England Women in 2nd T2OI by 24 runs, took 2-0 lead in series, Jemimah-Amanjot shines

IND vs ENG: भारत ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई, जेमिमा-अमनजोत चमकीं

Wed, 02 Jul 2025 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Jul 2025 08:58 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
India Women beat England Women in 2nd T2OI by 24 runs, took 2-0 lead in series, Jemimah-Amanjot shines
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI Women Twitter

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला भारत ने 97 रन से अपने नाम किया था। अब अगला मुकाबला चार जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स और अमनजोत कौर ने अर्धशतक जमाया। वहीं, ऋचा घोष ने आखिर में तूफानी पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। भारतीय टीम इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरी थी। पिछले मैच में वह नहीं खेली थीं। 
विज्ञापन

India Women beat England Women in 2nd T2OI by 24 runs, took 2-0 lead in series, Jemimah-Amanjot shines
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। शेफाली वर्मा तीन रन और पिछले मैच की शतकवीर स्मृति मंधाना 13 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास नहीं कर सकीं और एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स और अमनजोत कौर ने चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई। जेमिमा 41 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमनजोत ने पांचवें विकेट के लिए ऋचा के साथ 57 रन की नाबाद साझेदारी की। अमनजोत 40 गेंद में नौ चौके की मदद से नाबाद 63 रन बना सके, जबकि ऋचा 20 गेंद में छह चौके की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने दो विकेट लिए। वहीं, लॉरेन फ्लेयर और एम आर्लोट को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India Women beat England Women in 2nd T2OI by 24 runs, took 2-0 lead in series, Jemimah-Amanjot shines
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
इंग्लैंड की पारी
जवाब मं इंग्लिश टीम ने 17 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। सोफिया डंकले एक रन, डेनियल वायट हॉज एक रन और कप्तान नेट शीवर ब्रंट 13 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। टैमी ने अर्धशतक पूरा किया। वह 35 गेंद पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुईं। एमी 27 गेंद में चार चौके की मदद से 32 रन बना सकीं। इसके बाद फिर इंग्लैंड की गाड़ी पटरी से उतर गई। एलिस कैप्सी पांच रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में सोफी एक्लेस्टोन ने कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। सोफी ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बना सकीं। एम आर्लोट 11 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से श्री चरणी को दो विकेट मिले। वहीं, दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed