फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will take on Japan in second match of his Under-19 world cup 2020 campaign

अंडर-19 विश्व कप: जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Tue, 21 Jan 2020 08:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jan 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
India will take on Japan in second match of his Under-19 world cup 2020 campaign
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : ट्विटर

खिताब के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में मंगलवार को जापान के खिलाफ अपने दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। भारत ने प्रभावशाली बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर रविवार को ग्रुप ए के अपने पहले मैच में श्रीलंका पर 90 रन से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ जापान का भाग्य ने साथ दिया जो उसे एक अंक मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका पहला मैच शनिवार को बारिश से धुल गया था और दोनों टीमों में अंक बांट दिए गये थे। भारत 24 जनवरी को अंतिम मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत ने रविवार को खिताब के मजबूत दावेदार की अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया और श्रीलंका को खेल के हर विभाग में मात दी।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56), उप कप्तान ध्रुव जुरेल (52) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 297 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 45.2 ओवर में 207 रन पर आउट कर दिया। सिद्धेष वीर (44 और 34 रन देकर दो विकेट) ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट लिए। जापान से भारतीय टीम को किसी तरह की चुनौती मिलने की संभावना नहीं है। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो वह बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed