फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will play three ODI series against Afganistan in march 2022

IND vs AFG: पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा भारत, मार्च में होगी तीन मैचों की सीरीज

Mon, 13 Dec 2021 10:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान मार्च में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले ये दोनों टीमें कई बार आपस में भिड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों का सामना वर्ल्डकप या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही हुआ है। 

विज्ञापन
India will play three ODI series against Afganistan in march 2022
अफगानिस्तान टीम

विस्तार

भारतीय टीम अगले साल मार्च के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने शेड्यूल का एलान करते हुए यह जानकारी दी है। आने वाले दो सालों में आईसीसी दो वर्ल्डकप का आयोजन करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान का पूरा ध्यान वनडे और टी-20 क्रिकेट पर है। उनके शेड्यूल में भी यह बात साफ झलक रही है। भारत और अफगानिस्तान मार्च में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले ये दोनों टीमें कई बार आपस में भिड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों का सामना वर्ल्डकप या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही हुआ है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी देते हुए अगले दो साल का शेड्यूल जारी किया है। इसमें साफ समझ आ रहा है कि अफगानिस्तान वनडे और टी-20 क्रिकेट पर पूरा ध्यान लगाना चाहता है। अफगानिस्तान अगले दो सालों में 37 वनडे, 12 टी-20 और तीन टेस्ट खेलेगा। इसमें आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप के मैच भी शामिल हैं। अगर अफगान टीम किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचती है तो उनके मैचों की संख्या बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन



चार साल बाद भारत का दौरा करेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम चार साल बाद भारत का दौरा करेगी। इससे पहले 2018 में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में शिखर धवन ने शतक लगाया था और भारत ने आसानी से यह मैच जीत लिया था। अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने तीन दिन ही टिक पाई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी बताया है कि वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर भी दोनों बोर्ड के साथ बात कर रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्थगित हुए टेस्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed