फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will play 1000th ODI against West Indies in Rohit Captaincy Know Records

IND vs WI: रोहित की कप्तानी में 1000वां वनडे मैच खेलने उतरेगा भारत, 999 मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए ये रिकॉर्ड

Sun, 06 Feb 2022 10:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:00 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम अपना 1000वां वनडे मैच खेलने उतरेगी। भारत सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम है। भारत के बाद सबसे ज्यादा वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने खेले हैं। वहीं पाकिस्तान इस मामले में तीसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन
India will play 1000th ODI against West Indies in Rohit Captaincy Know Records
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच ही भारतीय टीम का 1000वां वनडे मैच होगा। भारत सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम है। टीम इंडिया ने अब तक 999 वनडे खेले हैं। इस मामले में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (958) और पाकिस्तान (936) का नाम आता है। इस दौरान भारत के खिलाड़ियों ने वनडे में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरते ही भारत दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जिसने एक हजार वनडे मैच खेले हैं। भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 999 मैच में भारत ने 518 में जीत हासिल की है, जबकि 431 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 41 मैच बेनतीजा रहे हैं और नौ मैच टाई हुए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने दो बार (1983 और 2011) में विश्व कप अपने नाम किया है और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 
विज्ञापन


वनडे में भारत के खास रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारत की ओर से बने हैं। भारतीय टीम ने अब तक वनडे में 2,23,232 रन बनाए हैं। 
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक भी भारत की और से लगे हैं। भारतीय बल्लेबाज वनडे में अब तक कुल 295 शतक लगा चुके हैं। 
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाज दूसरे नंबर पर हैं। भारत के गेंदबाजों ने वनडे में अब तक कुल 6592 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 6657 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम स्कोर : 418/5 बनाम वेस्टइंडीज इंदौर 8 दिसंबर 2011
न्यूनतम स्कोर : 54 रन पर ऑलआउट, 26.3 ओवरों में बनाम श्रीलंका शारजाह 29 अक्तूबर 2000
सबसे बड़ी जीत : 257 रन से बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 19 मार्च 2007
चार बार एक रन से मिली है रोमांचक जीत  
एक रन से न्यूजीलैंड को हराया, वेलिंगटन 6 मार्च 1990, एक ही रन से श्रीलंका को मात दी, कोलंबो में 25 जुलाई 1993 को, इतने ही अंतराल से दक्षिण अफ्रीका को जयपुर में हराया 21 फरवरी 2010 को इसके अलावा 15 जनवरी 2011 को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

श्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर : 264 रन रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका कोलकाता 13 नवंबर 2014
सर्वाधिक स्ट्राइक रेट : 290.0, जहीर खान बनाम जिंबाब्वे जोधपुर 8 दिसंबर 2000
सर्वाधिक विकेट : 334, अनिल कुंबले
श्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन : स्टुअर्ट बिन्नी 6/4 बनाम बांग्लादेश मीरपुर 17 जून 2014
एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट : 21, जहीर खान विश्व कप 2011
सर्वाधिक रन दिए : भुवनेश्वर 1/106 बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई 25 अक्तूबर 2015
विकेट के पीछे शिकार : 438(318 कैच,120 स्टंप), महेंद्र सिंह धोनी
एक मैच में विकेटकीपर का श्रेष्ठ प्रदर्शन : 06 (05 कैच, एक स्टंप)बनाम इंग्लैंड, लीड्स 02 सितंबर 2007
एक सीरीज में विकेटकीपर का श्रेष्ठ प्रदर्शन : 21(19 कैच, 02 स्टंप), एम एस धोनी, कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज (ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका) 2007/08
सर्वाधिक कैच : 156, मोहम्मद अजहरुद्दीन
एक सीरीज में सर्वाधिक कैच : 12, वीवीएस लक्ष्मण वीबी सीरीज, 2003/04

सचिन के नाम खास रिकॉर्ड
सर्वाधिक मैच : 463 मुकाबले,  सर्वाधिक शतक : 49, सर्वाधिक शून्य : 20 बार
एक सीरीज में सर्वाधिक रन : 673, विश्व कप 2003
18426 : रन बनाए हैं भारत की ओर से 999 वनडे मैचों में सचिन तेंदुलकर ने  

सबसे बड़ी साझेदारी : पहले विकेट पर 258 रन की सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बीच पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) में केन्या के खिलाफ 24 अक्तूबर 2001 में

 

शुरुआती पांच विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां
विकेट रन बल्लेबाज मैदान विपक्षी टीम साल
1 258 सचिन-सौरव पार्ल केन्या 24 अक्तूबर 2001
2 331 सचिन-द्रविड़ हैदराबाद न्यूजीलैंड 08 नवंबर 1999
3 237* सचिन-द्रविड़ ब्रिस्टल केन्या 23 मई 1999
4 275* अजहर-ए. जडेजा कटक जिंबाब्वे 09 अप्रैल 1998
5 223 अजहर-जडेजा कोलंबो श्रीलंका 17 अगस्त 1997


कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच : महेंद्र सिंह धोनी 200 मैच, (110 जीत, 75 हार, 05 टाई, 11 बेनतीजा)


वनडे में भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन
कप्तान साल मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
अजित वाडेकर 1974 2 0 2 0 0
वेंकटराघवन 1975-1979 7 1 6 0 0
बिशन सिंह बेदी 1976-78 4 1 3 0 0
सुनील गावस्कर 1980-85 37 14 21 0 2
जी.विश्वनाथ 1981 1 0 1 0 0
कपिल देव 1982-87 74 39 33 0 2
सैयद किरमानी 1983 1 0 1 0 0
मोहिंदर अमरनाथ 1984 1 0 0 0 1
रवि शास्त्री 1987-91 11 4 7 0 0
दिलीप वेंगसरकर 1987-1989 18 8 10 0 0
के. श्रीकांत 1989 13 4 8 0 1
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990-1999 174 90 76 2 6
सचिन तेंदुलकर 1996-2000 73 23 43 1 6
अजय जडेजा 1998-99 13 8 5 0 0
सौरव गांगुली 1999-2005 146 76 65 0 5
राहुल द्रविड़ 2000-2007 79 42 33 0 4
अनिल कुंबले 2002 1 1 0 0  
वीरेंद्र सहवाग 2003-2012 12 7 5 0 0
एम एस धोनी 2007-2018 200 110 74 5 11
सुरेश रैना 2010-2014 12 6 5 0 1
गौतम गंभीर 2010-11 6 6 0 0 0
विराट कोहली 2013-2021 95 65 27 1 2
अजिंक्य रहाणे 2015 3 3 0 0 0
रोहित शर्मा 2017-2019* 10  8 2 0 0
शिखर धवन 2021 3 2 1 0 0
लोकेश राहुल 2022 3 0 3 0 0

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed