फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Will Issue Visa For Pakistani Cricket Fans T20 World Cup

पाक प्रशंसकों को दिल खोलकर वीजा जारी करेगा भारत

Fri, 11 Mar 2016 12:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
India Will Issue Visa For Pakistani Cricket Fans T20 World Cup
- फोटो : getty

भारत आगामी वर्ल्ड ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के दौरान अपने टीम का मैच देखने की इच्छा रखने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को संक्षिप्त समय के लिए बहुशहरी वीजा जारी करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 मार्च को कोलकाता में मेजबान भारत के साथ हाईवोल्टेज मैच खेलेगी।

विज्ञापन

 
गृहमंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसक के पास पाक मैच के टिकट और सभी शहरों में रहने की सुविधा हों तो हम पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को बहुशहरी वीजा जारी करेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब पाकिस्तानी दर्शक मैचों के टिकट, सड़क या रेल या हवाई मार्ग के जरिये रिटर्न टिकट और होटलों की बुकिंग के रसीद दिखाते तो उन्हें ट्रैवल वीजा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्रत्येक वेन्यू के लिए मात्र 250 वीजा जारी किया जाना था लेकिन अब मंत्रालय ने अतिरिक्त वीजा जारी करने का फैसला किया है। हालांकि वीजा की अवधि टिकट पर निर्भर करेगा कि वीजा के लिए अप्लाई करने वाले ने कितने मैचों के टिकट लिए हैं।


साथ ही मंत्रालय ने 65 साल से ऊपर के पाकिस्तानी प्रशंसकों को पुलिस स्टेशन में रिपोर्टिंग से छूट दी है। पाकिस्तान को मोहली और पंजाब में भी दो मैच खेलने हैं। 22 मार्च को पाकिस्तान न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed