फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india will blank australia four zero claims harbhajan singh

टेस्ट सीरीज में होगा कंगारूओं का सफाया: भज्जी

Thu, 31 Jan 2013 07:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
india will blank australia four zero claims harbhajan singh

सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीतने में सफल रहेगी। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भज्जी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की यह टीम नई है जो अपने घरेलू मैदानों पर भी लगातार मैच हार रही है।'

विज्ञापन


उनहोंने कहा, 'हमें उन्हें हराने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बल्कि मैं कहूंगा कि टीम इंडिया 4-0 से सफाया करने में सफल रहेगी। एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम में सभी 11 खिलाड़ी मैच विजेता हुआ करते थे लेकिन मौजूदा टीम में वह बात नहीं है। मेजबान टीम को सीरीज में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की कमी खलेगी। पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं और उनकी भरपाई कर पाना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा।’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई यादगार पारी खेलने वाले हरभजन ने साथ ही भरोसा जताया कि ईरानी ट्रॉफी के जरिए वह इस सीरीज के लिए टीम में स्थान पाने में सफल रहेंगे। बकौल हरभजन, ‘मैंने रणजी ट्रॉफी में काफी गेंदबाजी की है और मैं अपनी लय से खुश हूं। मुझे अभ्यास के लिए जो भी मौका मिल रहा है मैं उसका सही सही इस्तेमाल कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के लिए मैं टीम में चुना जाऊंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed