{"_id":"6367987017ea821a112a9589","slug":"india-vs-zimbabwe-t20-wc-key-highlights-turning-point-and-analysis-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM Analysis: सेमीफाइनल से पहले मेलबर्न में चमके भारतीय सितारे, लेकिन रोहित और ऋषभ पंत ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM Analysis: सेमीफाइनल से पहले मेलबर्न में चमके भारतीय सितारे, लेकिन रोहित और ऋषभ पंत ने बढ़ाई चिंता
Sun, 06 Nov 2022 05:08 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:08 PM IST
सार
टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर पूरे मैच में शिकंजा कसे रखा। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया तो भुवनेश्वर, शमी और अर्शदीप की तिकड़ी ने खतरनाक गेंदबाजी की। अश्विन ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के अपने अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने टीम इंडिया को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। वह अब सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेलेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत से टीम इंडिया ने यह बता दिया कि वह किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले रही है और उन्हें उलटफेर करने का मौका नहीं देना चाहती।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे पर पूरे मैच में शिकंजा कसे रखा। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया तो भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी ने खतरनाक गेंदबाजी की। वहीं, अश्विन ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लड़खड़ाने के बाद टीम इंडिया जीती थी, लेकिन यहां 80 हजार से ज्यादा प्रशंसकों के सामने उसने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत तो हासिल की, लेकिन कुछ चीजों को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बरकरार हैं। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लाए गए ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में निराश किया। अब देखना भारत इन दो चुनौतियों से कैसे निपटता है।

मैच में टर्निंग पॉइंट
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार की पारी: तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में जिम्बाब्वे को वापसी के लिए कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी खेली। भारत एक समय 101 रन पर चार विकेट गंवा चुका था। यहां से अगर सूर्या आउट हो जाते तो टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन उन्होंने 25 गेंद पर नाबाद 61 रन की पारी खेलकर मैच को पलट दिया।
मैच में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ 'बेईमानी' का शिकार हुए शाकिब अल हसन, रवि शास्त्री और आकाश चोपड़ा ने बताई सच्चाई

भारत की बल्लेबाजी कैसी रही?
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल चले: ओपनर केएल राहुल ने पिछले मैच बांग्लादेश के खिलाफ अपना फॉर्म हासिल कर लिया था। उन्होंने अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखा। राहुल ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और अर्धशतक किया। बड़ी पारी खेलने के लिए मशहूर राहुल दोनों मैचों में अर्धशतक लगाकर आउट हुए। वह सेमीफाइनल में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना चाहेंगे।
सूर्यकुमार का फॉर्म बरकरार: विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म को मेलबर्न में भी जारी रखा। सूर्यकुमार पूरी तरह अपने रंग में दिखाई दिए। उन्होंने 25 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली की बराबरी की

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का फॉर्म चिंता का कारण: कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। रोहित इस टूर्नामेंट में लगातार पुल शॉट लगाकर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर वह बाउंड्री पर लपके जा रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वही हुआ। रोहित ने 13 गेंद पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने वेलिंग्टन मसाकाद्जा के हाथों कैच कराया।
रोहित अब तक टी20 वर्ल्ड कप में एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ चार, नीदरलैंड के खिलाफ 53, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15, बांग्लादेश के खिलाफ दो और जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए हैं। सेमीफाइनल में टीम को उनसे कप्तानी पारी की उम्मीद होगी।
कोहली, हार्दिक और पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए: टूर्नामेंट तीन अर्धशतक लगा चुके कोहली इस मैच में 25 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उनके कम रन को लेकर टीम चिंतित नहीं होगी। वहीं, हार्दिक पांड्या 18 गेंद पर 18 और ऋषभ पंत पांच गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ पांच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो रन बनाकर आउट हुए थे। अंतिम ओवरों में वह तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। नॉकआउट मैचों में इस कारण टीम इंडिया को मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है। वहीं, पंत को कार्तिक की जगह टीम में रखा गया, लेकिन मौके का फायदा नहीं उठा सके।

रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों ने भी किया कमाल
भारत के सभी गेंदबाजों ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की। रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने दो ओवर में 14 और हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो-दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती ओवरों में शिकंजा कसा। दोनों ने जिम्बाब्वे को रन नहीं बनाने दिए। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में 11 और अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में नौ रन देकर एक-एक विकेट लिए। सिर्फ अक्षर पटेल इस मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने 3.4 ओवर में 40 रन लुटाए। उन्हें एक सफलता मिली।