फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies Second ODI match shifted to Visakhapatnam

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे हुआ शिफ्ट, होलकर स्टेडियम की बजाय अब यहां होगा मैच

Wed, 03 Oct 2018 06:08 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies Second ODI match shifted to Visakhapatnam
टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्टूबर को इंदौर में होने वाला वन-डे इंटरनेशनल मैच अब विशाखापट्टनम शिफ्ट हो गया है। बीसीसीआई के अधिकारियों ने बुधवार को इस मैच को शिफ्ट करने का फैसला एमपीसीए (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) से मतभेद होने के बाद लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने बताया कि दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे अब इंदौर के होलकर स्टेडियम की बजाय विशाखापटम के डॉ. वाईएस राजशेखरा एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि बीसीसीआई और एमपीसीए के सीनियर अधिकारियों के बीच टिकटों की बिक्री को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता में 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक बिक्री के लिए सुरक्षित रखे जाने चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि एमपीसीए को सिर्फ 10 प्रतिशत टिकट ही मुफ्त में देने का अधिकार है। ऐसे में होलकर स्टेडियम की क्षमता 27, 000 दर्शकों की है और एमपीसीए के पास सिर्फ 27, 00 मुफ्त टिकट देने का अधिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




एमपीसीए के संयुक्त सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने कहा था 'हमें भी अपने सदस्यों, विभिन्न सरकारी एजेंसियों की मांग को पूरा करना होता है।' मुफ्त पास हमेशा बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इकाईयों के साथ मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर बीसीसीआई का बर्ताव ऐसा ही रहा तो होलकर स्टेडियम में 24 अक्टूबर को मैच नहीं होगा। बीसीसीआई ने इसे कनमड़ीकर की ओर से 'ब्लैकमेल की रणनीति' करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed