फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: Rohit Sharma On The Brink Of Becoming 1st Indian To Reach 250 sixes in ODI Cricket, eyes on Jayasuriya Afridi record

IND vs WI: दूसरे वनडे में पहला छक्का लगाते ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित, विराट के पास भी गांगुली को पछाड़ने का मौका

Wed, 09 Feb 2022 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Feb 2022 11:44 AM IST
सार

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने 301 वनडे की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
India vs West Indies: Rohit Sharma On The Brink Of Becoming 1st Indian To Reach 250 sixes in ODI Cricket, eyes on Jayasuriya Afridi record
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मैच में पांच छक्के लगाते ही वे वनडे में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही रोहित इस मैच में भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। वो इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।  रोहित चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर नहीं गए थे। केएल राहुल ने वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। तब टीम इंडिया को 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


रोहित के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका
भारत के लिए घरेलू वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित अभी धोनी की बराबरी पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत में वनडे मैच खेलते हुए 116 छक्के लगाए हैं। यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रोहित एक और छ्क्का लगाते हैं तो वह भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित इस मामले में सचिन युवराज और गांगुली को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं विराट इसी मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं। इन दोनों ने अब तक 57 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

 
भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के   पारियां  
एम एस धोनी 116 113
रोहित शर्मा 116 68
सचिन तेंदुलकर 71 160
युवराज सिंह 63 101
सौरव गांगुली 57 75
विराट कोहली 57 96


फिट होने के बाद रोहित की जबरदस्त वापसी
हालांकि, फिट होने के बाद 34 साल के रोहित ने जबरदस्त वापसी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 51 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है। भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता था। अब दूसरे वनडे में रोहित के पास 250 छक्के पूरे करने का मौका है। उन्होंने अब तक 228 वनडे मैचों की 221 पारियों में 245 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरीदी के नाम है सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने 301 वनडे की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। इस पूर्व दिग्गज ओपनर ने 445 मैचों की 433 पारियों में 270 छक्के लगाए। रोहित जयसूर्या के रिकॉर्ड से बस 25 छक्के दूर हैं।

धोनी ने वनडे करियर में 229 छक्के लगाए थे
रोहित चौथे नंबर पर हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 350 वनडे की 297 पारियों में 229 छक्के लगाकर पांचवें नंबर पर हैं। धोनी और जयसूर्या संन्यास ले चुके हैं। वहीं, क्रिस गेल लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वनडे में टॉप-10 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में रोहित और धोनी के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी शामिल हैं। तेंदुलकर (नौवं नंबर पर) ने 195 छक्के और गांगुली (10वें नंबर पर) ने 190 छक्के लगाए थे। 
 

India vs West Indies: Rohit Sharma On The Brink Of Becoming 1st Indian To Reach 250 sixes in ODI Cricket, eyes on Jayasuriya Afridi record
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तीनों फॉर्मेट मिलाकर गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के
टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में गेल टॉप पर हैं। उन्होंने 553 छक्के लगाए हैं। वहीं, अफरीदी 476 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर 458 छक्के हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं। रोहित 19 छक्के लगाते ही अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

रोहित अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं
इसके अलावा रोहित वनडे में रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। अजहरुद्दीन ने वनडे में 334 मैचों की 308 पारियों में 36.9 की औसत से 9378 रन बनाए। अजहरुद्दीन के बल्ले से इस दौरान सात शतक और 58 अर्धशतक निकले। 

वहीं, रोहित ने भारतीय टीम के लिए वनडे में 228 मैचों में 49 की औसत से 9265 रन बनाए हैं। बुधवार को होने वाले मैच में अगर वो 114 रन बनाते हैं तो वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अजहरुद्दीन को पीछे छोड़े देंगे। साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed