{"_id":"5d35ecd58ebc3e6ca435e501","slug":"india-vs-west-indies-nilesh-kulkarni-hails-rahul-chahar-s-selection-in-t20i-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, राहुल का चयन सही समय पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, राहुल का चयन सही समय पर
Mon, 22 Jul 2019 10:35 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
राहुल चाहर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी ने सोमवार को लेग स्पिनर राहुल चाहर का आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में चयन का स्वागत करते हुए कहा कि अधिक से अधिक विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैरेबियाई दौरे के लिए चुनी गई टीम में तीनों प्रारूप में चाहर एकमात्र नया चेहरा है। उन्हें रविवार को राष्ट्रीय चयनसमिति ने टी-20 टीम में चुना। कुलकर्णी ने कहा, मेरे विचार में यह अच्छा चयन है क्योंकि राहुल के लिए पिछला सत्र अच्छा रहा था।
विज्ञापन
अगर चयनकर्ता इस पर ध्यान दे रहे हैं कि यदि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल चोटिल हो जाते हैं या उनकी फार्म गड़बड़ा जाती है तो आपके पास एक गेंदबाज जगह भरने के लिए तैयार रहेगा और किसी तरह का शून्य पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन
भारत की तरफ से तीन टेस्ट और दस वनडे खेलने वाले कुलकर्णी ने कहा, यह शानदार रणनीति है तथा टीम प्रबंधन और चयनकर्ता इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। आप एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय अधिक विकल्प तैयार करके ही मजबूत टीम तैयार करते हैं।