फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag

INDvWI: रोहित-राहुल का शतक, वेस्टइंडीज को 107 रन से हराकर टीम इंडिया ने की सीरीज में बराबरी

Wed, 18 Dec 2019 09:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 18 Dec 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag
रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा (159) और केएल राहुल (102) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 107 रनों से हारकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 280 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच चुना गया। भारत की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट ली। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने तीन और रविंद्र जडेजा ने दो, जबकि शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत तो अच्छी रही मगर शार्दुल ठाकुर ने इविन लुईस (30) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। लुईस और होप ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद पहले वन-डे के हीरो रहे शिमरोन हेटमेयर (4) भी श्रेयस अय्यर की चुस्ती का शिकार बने। 14वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा रन चुराने की फिराक में हेटमेयर बाउंड्री से फेंके गए अय्यर के एक थ्रो में रन आउट हो गए। इसके बाद 16वें ओवर में जडेजा ने बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए ऑलराउंडर रोस्टन चेज (4) की गिल्लियां बिखेरी।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने 30वें ओवर में लगातार दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद में शमी ने पूरन और होप के बीच की बड़ी साझेदारी को तोड़ा और निकोलकस पूरन को चलता किया। पूरन ने 47 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की अर्धशकीय पारी खेली। चोथे विकेट के लिए होप और पूरन के बीच 106 रन की शतकीय साझेदारी हुई।  इसके अगले ही गेंद पर शमी ने कैरेबियाई कप्तान किरोन पोलार्ड को शिकार बनाया।

33वां ओवर टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुआ। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेते हुए शाई होप, जेसन होल्डर (11) और अल्जारी जोसेफ को चलता किया। शाई होप ने 78 रन की बेहतरीन पारी खेली। पहले मैच में भी होप ने 102 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। 

इसके पहले लगातार दूसरे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 387 रन बनाए। भारत के लिए 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 159 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 102 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। विंडीज की ओर से शेल्डन कॉट्रेल ने दो और अल्जारी जोसेफ, कीरोन पोलार्ड, कीमो पॉल ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की धमाकेदार बल्लेबाजी

INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

आज भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच 227 रनों की साझेदारी हुई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। रोहित शर्मा ने 107 गेंदों में अपना 28वां शतक तो केएल राहुल ने 102 गेंदों में अपना तीसरा सैकड़ा लगाया।

राहुल शतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे और 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। कीरोन पोलार्ड की गेंद पर रोस्टन चेज ने उनका कैच लिया।

रोहित शर्मा एक बार फिर दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन 138 गेंदों पर 159 रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ। शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर शाई होप ने उनका कैच लिया। ऋषभ पंत 39 और श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर आउट हुए।

इसके पहले चेन्नई में खेले गए एकदिवसीय में कैरेबियाई टीम ने आसानी से 288 का लक्ष्य पा लिया था। तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने का मतलब है कि एक और हार भारतीय टीम को घरेलू पिच पर सीरीज हार का कड़वा घूंट पीना।

राहुल-रोहित का शतकीय धमाका

INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम में अपने वनडे करियर का 28वां शतक जड़ा। रोहित ने 107 गेंदों में दो छक्के और 11 चौके की मदद से इस मुकाम को पाया। रोहित इस साल 1300+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। एक बार फिर लग रहा था कि हिटमैन दोहरा शतक जमाने वाले हैं, लेकिन 43.3 ओवर में टीम का स्कोर जब 292 था तब शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर उन्हें शाई होप ने लपका। रोहित ने शुरुआत धीमी की थी। 50 रन बनाने में उन्हें 67 गेंदें लगी। मगर इसके बाद उन्होंने अपना गेयर बदला। अपनी 159 रन की पारी में हिटमैन ने 178 चौके और 5 छक्के जमाए।

INDvWI: रोहित शर्मा ने ठोका 28वां शतक, तोड़े एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स

इसके ठीक बाद केएल राहुल ने भी अपने करियर का तीसरा शतक पूरा किया। राहुल ने 102 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। राहुल आज शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। 46 गेंदों में उन्होंने वन-डे का पांचवां अर्धशतक पूरा किया था।

INDvWI: केएल राहुल का धमाल, विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में जड़ा शतक

 

रिकॉर्ड बुक

INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag

रिकॉर्ड बुक


भारतीय टीम पर लगातार दो वनडे सीरीज और लगातार पांच वनडे मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से सीरीज गंवाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद अगले तीनों मैचों में हार मिली थी। विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल खेला गया मैच टाई रहा था। 

आंकड़ें

06 : वनडे जो पिछले यहां खेले गए हैं उसमें पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है 
275 : का औसत स्कोर रहा है विशाखापट्टनम में पिछले नौ वर्षों में 
139 : की औसत रही है विराट की इस मैदान में। उन्होंने कुल 556 रन किए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं 

प्लेइंग XI इस प्रकार हैं

INDIA VS WEST INDIES: LIVE score of IND VS WI, second odi from Vizag
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह युवा पेसर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), एविन लुईस, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉट्रेल, निकोलस पूरन, शिमरान हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed