फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: Dominant India look to outclass Windies in third ODI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे आज, टीम इंडिया की नजर अजेय बढ़त पर

Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
एजेंसी/ नॉर्थ साउंड (एंटीगा)
एजेंसी/ नॉर्थ साउंड (एंटीगा) Updated Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies: Dominant India look to outclass Windies in third ODI

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 105 रन से हराया था जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में केवल 39 ओवर का खेल संभव हो पाया था।

विज्ञापन


विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरे मैच में शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बाद अपनी बेहतरीन लाइन एवं लेंथ से काफी प्रभावित किया था, जिससे टीम ने वेस्टइंडीज में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रहाणे ने तीसरा वनडे  शतक जमाया जबकि कोहली और धवन ने अर्धशतकीय पारियां खेली जिसकी बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया था। अब तीनों इसी लय को जारी रखना चाहेंगे जबकि अनुभवी खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह भी मध्यक्रम में अच्छा करना चाहेंगे। युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केदार जाधव की मौजूदगी से मेहमान टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और ऑफ  स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी वाकिफ  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी और उमेश करेंगे गेंदबाजी की अगुवाई

India vs West Indies: Dominant India look to outclass Windies in third ODI
उमेश यादव - फोटो : getty

भारत की ओर से गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव फिर से आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या भी अपनी भूमिका निभाएंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अश्विन और कुलदीप यादव के कंधों पर होगी।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने दूसरे वनडे में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबकों प्रभावित किया था, उन्होंने नौ ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट झटके थे और कप्तान कोहली की प्रशंसा के पात्र बने थे। युवराज ने भी काफी समय बाद गेंदबाजी की थी। यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन रविंद्र जडेजा को अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में शामिल करता है या नहीं। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने अपने पांच ओवर में महज नौ रन देकर दो विकेट झटके थे।

कोहली, युवराज, शिखर धवन और पांड्या जैसे खिलाड़ियों ने आम अभ्यास सत्रों के अलावा मैच से पहले जिम में भी पसीना बहाया। हालांकि वे कमजोर और कम अनुभवी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ  खेल रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए भविष्य के श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के कठिन दौरों से पहले इस सीरीज का सकारात्मक रूप से समापन करना काफी अहम होगा।

विंडीज टीम में दो नए चेहरे

India vs West Indies: Dominant India look to outclass Windies in third ODI

पांच मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही वेस्टइंडीज ने दो नए चेहरों कायले होप और सुनील एम्ब्रिस को बचे हुए तीन मैचों की वनडे टीम में शामिल किया है। इन दोनों ने 13 सदस्यीय टीम में जोनाथन कार्टर और केसिरक विलियम्स की जगह ली है।

घरेलू टीम उम्मीद करेगी कि इन दो नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले। वेस्टइंडीज की टीम पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीर्फाई करने में असफल रही थी और टीम सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में विपक्षी टीम को पस्त करने के लिए बेताब होगी। 

मेजबान के लिए सीरीज जीत अहम

मेजबान वेस्टइंडीज टीम के लिए इस सीरीज को जीतना बेहद अहम है, क्योंकि 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए उसके पास संभवत: आखिरी मौका है। अगर विंडीज यह सीरीज हार जाती है तो उसे विश्व कप में जाने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना पड़ सकता है। इस वर्ष 30 सितंबर तक आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के अलावा शीर्ष सात टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश की हकदार होंगी। बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। ऐसे में विंडीज पर गहरा संकट मंडरा रहा है। 

टीम: 

भारत
विराट कोहली (कप्तान),  शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, एम एस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।

वेस्टइंडीज
जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बीशू, रोस्टन चेस, मिगुएल कमिंस, कायले होप, शाई होप, अल्जारी जोसफ, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एशले नर्स, कीरन पावेल, रोवमैन पावेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed