{"_id":"595543f34f1c1bca518b4759","slug":"will-give-opinion-only-if-bcci-asks-for-it-virat-kohli-on-appointment-of-india-s-next-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोच के सेलेक्शन पर बोले कोहली, BCCI के सामने ही रखूंगा अपनी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नए कोच के सेलेक्शन पर बोले कोहली, BCCI के सामने ही रखूंगा अपनी राय
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : YouTube
कोच विवाद को लेकर सवालों के घेरे में चल रहे कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनसे नए कोच के सेलेक्शन को लेकर राय मांगेगा तब ही वह अपने विचार रखेंगे न कि पब्लिक के सामने।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में जब कोहली से नए कोच के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा 'व्यक्तिगत दृष्टिकोण से मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम अपनी राय तब ही जाहिर करते हैं जब बोर्ड की ओर से पूछा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 'अभी हमारा पूरा फोकस वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत पर है और हम अन्य किसी भी मुद्दे पर अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते।
गौरतलब है कि पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ कोहली के बेहतरीन संबंध के बाद माना जा रहा है कि उनका कोच बनना तय है। वहीं अनिल कुंबले से विवादों के चलते भी कोहली सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन