फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia Gave Warning players with unemployment as deadlock over revenue sharing continues

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी खिलाड़ियों को धमकी, कहा- बिना इजाजत बाहर खेले तो लगेगा बैन

Thu, 29 Jun 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 29 Jun 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia Gave Warning players with unemployment as deadlock over revenue sharing continues
- फोटो : getty

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एसोसिएशन (एसीए) ने अपने खिलाड़ियों के वेतन और नए करार के संबंध में उपजे विवाद के बीच कड़ा रुख इख्तियार किया है। वहीं सीए ने अपने खिलाड़ियों को चेताते हुए कहा कि अगर कोई भी खिलाड़ी बिना बोर्ड की इजाजत के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेता हैं तो बोर्ड उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने आगे कहा कि ऐसे खिलाड़ियों पर छह महीने का बैन भी लगाया जा सकता है। मामले की जानकारी को लेकर सीए ने पत्र लिखकर सभी राज्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित कर दिया है। ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों को बेरोजगारी का शिकार होना पड़ सकता है, अगर समय रहते खिलाड़ियों और सीए के बीच का विवाद सुलझ नहीं जाता। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर एसोसिएशन और खिलाड़ियों के बीच वेतन व नए करार को लेकर विवाद चल रहा है। सीए का खिलाड़ियों से मौजूदा करार ३० जून को खत्म हो रहा है, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड कुछ फैसला ले सकता है। सीए की ओर से नए वेतन प्रस्ताव से ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी खुश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीए का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चाहते हैं कि सीए उन्हें अपनी आय को हिस्सा दे। हालांकि सीए का कहना है कि ऐसा करने से हमारे पास निचले स्तर के खिलाड़ियों के लिए पैसे नहीं बचेेंगे। मामले में हाल में डेविड वॉर्नर ने कहा था कि अगर सीए हमारी मांगे नहीं मानता तो एशेज सीरीज के लिए उसके पास टीम नहीं बचेगी।सीए के टीम परफॉर्मेंस मैनेजर पैट हावर्ड ने अपने मेल में लिखा है कि अगर खिलाड़ी राष्ट्रीय बोर्ड के बैनर तले टूर्नमेंट के अलावा किसी और टूर्नमेंट में हिस्सा लेते हैं, तो सीए उन पर कम से कम 6 महीनों का प्रतिबंध लगा सकता है। साथ ही यह सीए पर निर्भर करेगा कि वह किसी और देश के टी-20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए खिलाड़ी को इजाजत दे।


हालांकि अभी इसमें महिला टीम शामिल नहीं है, जो इंग्लैंड में एशिया कप टूर्नामेंट खेल रही है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अपने आगामी दौरों पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ भी 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन खिलाड़ियों और सीए के बीच विवाद के चलते इन सीरीज पर काले बादल छा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed