फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Yuzvendra Chahal and Kuldeep Yadav feature in the Indian playing XI together after two years

IND vs SL: करीब दो साल बाद मैदान पर लौटे कुलदीप-चहल, जानें किस टीम के खिलाफ दिखे थे एक साथ

Sun, 18 Jul 2021 04:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 18 Jul 2021 04:44 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय मैच में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक साथ खेल रहे हैं। कुलचा के नाम से मशहूर यह जोड़ी दो साल पहले इंग्लैंड में एक साथ खेली थी। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Yuzvendra Chahal and Kuldeep Yadav feature in the Indian playing XI together after two years
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के लिेए खास है। कुलचा के नाम से मशहूर यह जोड़ी लंबे अरसे बाद मैदान पर एक साथ दिखी है। इससे पहले साल 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान कुलदीप और चहल ने भारत के लिए साथ-साथ एकदिवसीय मैच खेला था। उसके बाद इन दोनों ने कई बार भारत के लिए अलग-अलग वनडे मैच खेले। दो साल बाद ऐसा पहली बार हु्आ है जब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक साथ वनडे में खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिरी बार कब खेली थी कुलचा की जोड़ी

दो साल पहले 30 जून 2019 को कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक साथ मैदान पर खेली थी। इस जोड़ी ने यह आखिरी मैच विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेला था। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 31 रनों से हराया था। चहल इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 10 ओवर में 88 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 72 रन देकर सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। 

पहली बार कब खेली थी कुलचा की जोड़ी

करीब चार साल पहले कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी भारत के लिए वनडे में पहली बार खेली थी। 3 सिंतबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में इस जोड़ी को एक साथ खेलने का मौका मिला। उस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया था। जबकि युजवेंद्र चहल ने इतने ही ओवर की गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर एक खिलाड़ी को आउट किया था। खास बात यह है कि आज चार साल बाद फिर कुलदीप और चहल एक साथ उसी आर प्रेमदासा में खेल रहे हैं। 

कैसा रहा है वनडे में कुलचा की जोड़ी का प्रदर्शन

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी भारत के लिए एक साथ 34 वनडे खेल चुकी है। इस दौरान कुलदीप यादव ने 65 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल ने 53 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कुलचा की जोड़ी के रहते भारत ने 34 में से 24 मैच जीते, 9 हारे जबकि एक मैच टाई रहा। कुलदीप और चहल की जोड़ी के रहते हुए वनडे में भारत की जीत का प्रतिशत 70.59 फीसदी रहा है। आज कुलचा की जोड़ी श्रीलंका के विरुद्ध 35वां मैच एक साथ खेल रही है। 

12वीं बार कुलचा की जोड़ी ने वनडे में लिए 2-2 विकेट

कोलंबो में खेले जा रहे एकदिवसीय मैच में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 2-2 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट में यह 12वीं बार था जब कुलचा की जोड़ी ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप ने 9 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं चहल ने 10 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed