{"_id":"5a2613fc4f1c1b95188b7f37","slug":"india-vs-sri-lanka-third-test-feroz-shah-kotla-fourth-day-live-score-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: 410 के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका के 3 विकेट गिरे, जडेजा ने बिखेरे जलवे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: 410 के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका के 3 विकेट गिरे, जडेजा ने बिखेरे जलवे
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
जडेजा और पुजारा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल टीम इंडिया के नाम रहा। श्रीलंका की पहली पारी 373 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 246/5 रन पर घोषित की और श्रीलंका को 410 रन का लक्ष्य दिया।
हर बार की तरह इस बार भी श्रीलंका पर हार का खतरा मंडराने लगा है। चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में अब तक 31 रन पर तीन विकेट गिर चुके हैं और अब टीम इंडिया को इस मैच को जीतने के लिए पांचवें दिन 7 विकेट की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः कोटला टेस्टः इस वजह से खास रहा कोहली और चांडीमल के लिए यह मैच
विज्ञापन
दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सदिरा विक्रमासमीरा के तौर दिया। इसके बाद एक ही ओवर में जडेजा ने पहले करुणारत्ने और फिर नाइट वॉच मैन सुरंगा लकमल का विकेट लेकर टीम की जीत की राह को और आसान बना दिया।
टीम इंडिया ने पहली में 163 रन की बढ़ हासिल की। पहली पारी में श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन की पारी खेली। श्रीलंका की पहली पारी का आखिरी विकेट इशांत शर्मा ने चांडीमल के तौर पर लिया।
ये भी पढे़ंः INDvsSL: कोटला में जब 'मछली' की तरह तड़पने लगी श्रीलंकाई टीम, तो कइयों ने छोड़ा मैदान
इसकेे बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 52.2 ओवर में 246/5 रन पर घोषित की। कप्तान कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग की। दोनों ने 50-50 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे अधिक 67 रन और पुजारा ने 49 रन का सहयोग दिया। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में लकमल, गमागे,परेरा,सील्वा और संदकन को एक-एक विकेट मिला।