फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Mohammad Kaif praises rohit sharma says Anything Rohit touches these days it turns to gold

IND vs SL T20I: क्या धोनी जैसी है रोहित शर्मा की किस्मत? मोहम्मद कैफ ने तारीफ में कही यह बड़ी बात

Sun, 27 Feb 2022 03:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

धोनी के बारे में कहा जाता था कि वे जिस चीज को छूते हैं वह सोना बन जाती है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप भी जीते थे। अब धोनी जैसी तारीफ रोहित शर्मा को मिली है।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Mohammad Kaif praises rohit sharma says Anything Rohit touches these days it turns to gold
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल कप्तानों में माना जाता है। उनके बारे में कहा जाता था कि धोनी जिस चीज को छूते हैं वह सोना बन जाती है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। अब धोनी जैसी तारीफ भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को मिली है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर रोहित की तारीफ में ऐसा कुछ कहा है कि जिसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने रविवार (27 फरवरी) को रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि दाएं हाथ का बल्लेबाज जिस चीज को छू रहा है, वह सोने में बदल रही है। कैफ ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को नंबर तीन पर भेजने के रोहित के कदम की सराहना की।
विज्ञापन


कैफ ने ट्वीट किया, "आजकल रोहित शर्मा से हाथ मिलाने में सावधानी बरतें। वह जो कुछ भी छूता है वह सोने में बदल जाता है। श्रेयस नंबर तीन पर, खिलाड़ियों का रोटेशन, गेंदबाजी में बदलाव। हर चाल एक मास्टरस्ट्रोक है।" भारत सबसे छोटे प्रारूप में लगातार 11 मैच जीत चुका है। वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक जीत दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहित शर्मा को पिछले साल पहले भारत का टी20 और फिर वनडे कप्तान बनाया गया। उसके बाद उन्हें इस साल टेस्ट कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया इस दौरान एक भी मैच नहीं हारी। अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब देखना है कि रोहित अपनी कप्तानी में धोनी की तरफ वर्ल्ड कप जीत पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed