फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka Online

IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming: दुबई में भारत-श्रीलंका के बीच भिड़ंत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

Tue, 06 Sep 2022 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 08:06 PM IST
सार

India vs Sri Lanka (IND vs SL) Asia Cup 2022 T20 Live Streaming, Telecast: टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka Online
भारत बनाम श्रीलंका लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (छह सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा ऱहा है। भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर यह मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला छह सितंबर यानी मंगलवार को खेला जा रहा है।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हुआ।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासून शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed