फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Indian cricketer Yuzvendra Chahal and Krishnappa Gowtham tested positive covid-19

IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया पर कोरोना का कहर, दो और खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

Fri, 30 Jul 2021 12:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 30 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के दो और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Indian cricketer Yuzvendra Chahal and Krishnappa Gowtham tested positive covid-19
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : pti

विस्तार

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों पर कोरोना का आक्रमण जारी है। अब टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी उन आठ क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हें क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या 27 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 

विज्ञापन


अब यह स्पष्ट हो गया है कि युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम उन छह खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका में ही रुकेंगे। जिन्हें दूसरे टी-20 से पहले टीम से पृथक किया गया था। जबकि शेष भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद तुरंत भारत वापस लौट रही है। 
विज्ञापन

चहल और गौतम के अलावा कोरोना संक्रमण की शंका को देखते हुए जो छह खिलाड़ी श्रीलंका में रुकेंगे उनमें क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, दीपक चाहर इशान किशन शामिल हैं। 27 जुलाई को क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। जबकि बाकी आठ खिलाड़ियों को टीम होटल में रखा गया था। 


29 जुलाई को खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को श्रीलंका के आगे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 7 विेकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में पहले खेलते हए 20 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 14.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को इस टी-20 सीरीज में मेजबान टीम ने 2-1 से शिकस्त दी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed