फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs sri lanka first test first day kolkata live score updates

INDvSL: लकमल के तगड़े झटकों से बैकफुट पर टीम इंडिया, पहले दिन का खेल समाप्त

Thu, 16 Nov 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 16 Nov 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
India vs sri lanka first test first day kolkata live score updates
सुरंगा लकमल - फोटो : BCCI
श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। बारिश की खलल और खराब रोशनी के कारण दिन में सिर्फ 11.5 ओवर का खेल हो सका और फिर स्टंप्स घोषित कर दिए गए। टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 0* और चेतेश्वर पुजारा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने गुरुवार को महत्वपूर्ण टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने मेजबान टीम को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओपनर केएल राहुल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


इसके बाद लकमल ने शिखर धवन (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। धवन ने ऑफस्टंप के जरा सी बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्टंप ले उड़ी। लकमल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से पहले दिन का खेल जल्दी खत्म किया गया और अब ओवरों की भरपाई करने के लिए दूसरे दिन का खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया

शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी


श्रीलंका 

दिमुथ करुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, दिनेश चंडीमल (कप्तान), लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल और लहिरू गमागे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed