{"_id":"5a0d09374f1c1b87698bbb1d","slug":"india-vs-sri-lanka-first-test-first-day-kolkata-live-score-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: लकमल के तगड़े झटकों से बैकफुट पर टीम इंडिया, पहले दिन का खेल समाप्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: लकमल के तगड़े झटकों से बैकफुट पर टीम इंडिया, पहले दिन का खेल समाप्त
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
सुरंगा लकमल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। बारिश की खलल और खराब रोशनी के कारण दिन में सिर्फ 11.5 ओवर का खेल हो सका और फिर स्टंप्स घोषित कर दिए गए। टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 0* और चेतेश्वर पुजारा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने गुरुवार को महत्वपूर्ण टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने मेजबान टीम को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओपनर केएल राहुल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद लकमल ने शिखर धवन (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। धवन ने ऑफस्टंप के जरा सी बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्टंप ले उड़ी। लकमल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW आउट किया।
विज्ञापन
बारिश की वजह से पहले दिन का खेल जल्दी खत्म किया गया और अब ओवरों की भरपाई करने के लिए दूसरे दिन का खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
टीमें इस प्रकार हैं
टीम इंडिया
शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी
श्रीलंका
दिमुथ करुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, दिनेश चंडीमल (कप्तान), लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल और लहिरू गमागे