फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka colombo Fifth odi at Colombo live score updates

कोहली के शतक के साथ भारत ने किया क्लीन स्वीप, अंतिम वनडे में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

Mon, 04 Sep 2017 07:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka colombo Fifth odi at Colombo live score updates
विराट कोहली

भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट) के बाद विराट कोहली (110*) के शतक की मदद से टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका को वन-डे सीरीज के पांचवें व अंतिम वन-डे में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहली बार श्रीलंका का उसी की धरती पर वन-डे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 

विज्ञापन


टीम इंडिया विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने श्रीलंका का उसकी की धरती पर 5-0 से सफाया किया। अब दोनों देशों के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया और इसके बाद वन-डे सीरीज 5-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन


श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसकी पूरी टीम 49.4 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में टीम इंडिया ने ओवर में विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कोहली के साथ एमएस धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच और सीरीज में कुल 15 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली और जाधव ने किया धमाल

india vs sri lanka colombo Fifth odi at Colombo live score updates
विराट कोहली - फोटो : ICC
श्रीलंका द्वारा मिले 239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। अजिंक्य रहाणे (5) और रोहित शर्मा (16) जल्दी-जल्दी आउट हुए। इसके बाद कप्तान कोहली ने मनीष पांडे (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। पांडे ने पुष्पकुमारा की गेंद पर आड़े बल्ले से शॉट खेला और गेंद हवा में चली गई। थरंगा ने मिडविकेट पर उनका आसान कैच लपका। 

यहां से कप्तान कोहली ने जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया जब जीत से दो रन दूर थी, तब जाधव को धनंजय डी सिल्वा ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों की शोभा बनाया। जाधव ने 73 गेंदों में 7 चौको की मदद से 63 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 116 गेंदों में 9 चौको की मदद से वन-डे करियर का 30वां शतक जमाया।

इसी के साथ वो वन-डे में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में वो सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अब सचिन और विराट दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 8-8 शतक जमाए। उल्लेखनीय है कि कोहली ने अपने करियर का पहला, 10वां, 20वां और 30वां शतक भी पूरा किया।

भुवनेश्वर के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया सरेंडर

india vs sri lanka colombo Fifth odi at Colombo live score updates
Bhuvneshwar Kumar
इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 49.2 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे। उन्होंने 42 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं बुमराह ने 2, कुलदीप और चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया। श्रीलंका ने अपने आखिरी 7 विकेट 53 रन पर गंवा दिए। 

लहिरू थिरामाने श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 102 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। वहीं एंजेलो मैथ्यूज ने 55 रन बनाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी कर श्रीलंकाई पारी को संभाला। लेकिन जैसे ही थिरामाने आउट हुए उसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 

भुवनेश्वर कुमार ने निरोशन डिकवेला (2), दिलशान मुनावीरा (4), लहिरू थिरामाने (67), मिलिंडा सिरिवर्दना (18) और लसिथ मलिंगा (2) को अपना शिकार जमाया। वहीं बुमराह ने श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा (48) और मलिंडा पुष्पकुमारा (8) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed