IND vs SL: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका LIVE T20 मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और श्रीलंका के बीच साल 2020 का पहला मुकाबला तो बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया, लेकिन मंगलवार को इंदौर में होने वाले दूसरे टी-20 से दोनों ही टीम अपनी शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। यहां मौसम साफ बताया जा रहा है। होलकर स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और तब भी भारत ने श्रीलंका की मेजबानी की थी और बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया था।
कब खेला जाएगा दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच?
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार, 7 जनवरी को खेला जाएगा।
दूसरा टी-20 इंटरनेशनल कहां खेला जाएगा?
यह मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 07:00 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
ऑनलाइन मैच कहां देख सकते हैं?
मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?
ऐसा है दोनों टीम का स्क्वॉड
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर
श्रीलंका: दनुष्का गुणातिलाका, अविष्का फर्नांडो, ओशाडा फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), एंजिलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, इसरु उडाना, वानीडु हसरंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान), लाहिरु कुमारा, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, कसुन रजिथा, लक्षन संदाकन