World Cup 2019: आज अपना पहला मैच खेलेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। अब तक इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे साफ पता चलता है कि टीम का मनोबल गिरा हुआ है। वहीं, टीम इंडिया का ये पहला मैच है और विराट की अगुआई में भारतीय टीम जीत के साथ अपनी शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में द. अफ्रीकी टीम चोकर्स का दाग हटाने के इरादे से मैच खेलने उतरेगी।
मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का आठवां मैच 5 जून (बुधवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला साउथैंप्टन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा।
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, कैगिसो रबादा, ड्वेन प्रिटोरियस, एंडिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, क्रिस मॉरिस, वान डेर डुसेन।