फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: उमेश ने 145 किमी की रफ्तार से मारी ऐसी खतरनाक बाउंसर, बाल-बाल बचे डीन एल्गर 

Mon, 21 Oct 2019 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Oct 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa: Umesh Yadavs nasty bouncer hits Dean Elgar on helmet
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर बाल-बाल बच गए। मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव का एक खतरनाक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा और वह तुरंत पिच पर ही बैठ गए।


 

india vs south africa: Umesh Yadavs nasty bouncer hits Dean Elgar on helmet
डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 9.3वें ओवर में उमेश यादव की गेंद डीन एल्गर के हेलमेट पर बहुत तेजी से लगी। 145 किमी की रफ्तार वाली गेंद एल्गर के हेलमेट पर जैसे ही लगी, वह तुरंत पिच पर ही बैठ गए। इसके बाद विराट कोहली और टीम इंडिया के खिलाड़ी एल्गर के पास पहुंचे। फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया। 

india vs south africa: Umesh Yadavs nasty bouncer hits Dean Elgar on helmet
डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया

एल्गर की चोट के कारण समय से पहले टी-ब्रेक का एलान कर दिया गया। वह दोबारा मैदान पर बल्लेबाजी करने नहीं आए। उनकी जगह जॉर्ज लिंडे बल्लेबाजी करने के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ मैदान पर उतरे। मैच में अब डीन एल्गर नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa: Umesh Yadavs nasty bouncer hits Dean Elgar on helmet
डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया

एल्गर को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से बयान जारी करके कहा गया है कि डीन एल्गर की जांच चल रही है। जल्दी ही एल्गर के बारे में अपडेट दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, डीन एल्गर की जगह थ्युनिस डिब्रून लेंगे। 

विज्ञापन
india vs south africa: Umesh Yadavs nasty bouncer hits Dean Elgar on helmet
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी लंच के बाद 162 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली ने द. अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया है। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 62 रन बना ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed