फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa Records and stats after 2nd Test Match at Wanderers Stadium, Johannesburg; Ind vs SA stats and records made by Dean elgar South African Team, Indian Team

IND vs SA: एल्गर ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, कपिल-श्रीनाथ के क्लब में शामिल हुए लॉर्ड शार्दुल

Fri, 07 Jan 2022 06:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 06:57 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया की पहली हार है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं। वहीं, तीन मैच ड्रॉ रहे और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
India vs South Africa Records and stats after 2nd Test Match at  Wanderers Stadium, Johannesburg; Ind vs SA stats and records made by Dean elgar South African Team, Indian Team
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और नाबाद 96 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ एल्गर ने 30 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। एल्गर भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बन गए।
विज्ञापन


इससे पहले केपलर वेसल्स ने 1992/93 में डरबन में 118 रन की पारी खेली थी। यह मैच ड्रॉ हुआ था। इसके बाद एल्गर की नाबाद 96 रन की पारी है। तीसरे नंबर पर भी वेसल्स की ही नाबाद 95 रन की पारी है, जो उन्होंने 1992 में पोर्ट एलिजाबेथ में बनाए थे। यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से जीता था। वहीं, ग्रीम स्मिथ ने 2007 में केपटाउन में बतौर कप्तान 94 रन की पारी खेली थी। यह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन


बतौर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भारत के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 
118 रन: केपलर वेसल्स (डरबन 1992/93)
96 रन*: डीन एल्गर (जोहानिसबर्ग 2021/22)
95 रन*: केपलर वेसल्स (पोर्ट एलिजाबेथ 1992/93)
94 रन: ग्रीम स्मिथ (केप टाउन 2006/07)


शार्दुल ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड
हार के बावजूद भारत के शार्दुल ठाकुर ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वे हारे हुए टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बने। शार्दुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 61 रन देकर सात विकेट झटके थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कपिल देव और दूसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983/84 अहमदाबाद टेस्ट की एक पारी में 83 रन देकर नौ विकेट झटके, लेकिन भारत वह टेस्ट मैच हार गई थी। वहीं, श्रीनाथ ने 1998/99 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की एक पारी में 86 रन देकर आठ विकेट लिए थे। पाकिस्तान ने इस टेस्ट में भारत को हरा दिया था। अब शार्दुल के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

जोहानिसबर्ग में मिली पहली हार
भारत को मिली हार जोहानिसबर्ग में टीम को मिली पहली हार है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं। वहीं, तीन मैच ड्रॉ रहे और एक में हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड इस मैदान पर औसत रहा है। उसने यहां 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उसे 19 में जीत मिली है।



पिछले छह मैचों में भारत की पहली हार
ओवरऑल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पिछले छह मैचों में भारतीय टीम की पहली हार है। इससे पहले हुए पांच मैचों में भारत ने पांचों टेस्ट जीते थे। इसमें जोहानिसबर्ग के इसी वांडरर्स में 2018 में मिली जीत भी शामिल है। उस टेस्ट में विराट कोहली कप्तान थे। 

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन का लक्ष्य हासिल किया
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में सफलतापूर्वक हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने भारत के खिलाफ चौथी पारी में दो बार 200 प्लस का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने 2007 में भारत के खिलाफ 211 का लक्ष्य हासिल किया था और पांच विकेट से मैच जीता था।


भारत के खिलाफ चौथी पारी में बड़े लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें
339 रन: ऑस्ट्रेलिया (पर्थ 1977/78)
276 रन: वेस्टइंडीज (दिल्ली 1987/88)
240 रन: दक्षिण अफ्रीका (जोहानिसबर्ग 2021/22)
213 रन: न्यूजीलैंड (वेलिंग्टन 1998/99)
211 रन: दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन 2006/07)



तीन बार 240 या इससे ज्यादा का स्कोर बना सकी टीम
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका ने अपने घरेलू मैदानों पर तीन बार टेस्ट में 240 रन या इससे ज्यादा का स्कोर चेज किया है। भारत के खिलाफ इस टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा 1906 में जोहानिसबर्ग और 2002 में डरबन में किया था। 2002 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 335 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, 1906 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 284 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।  

घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका द्वारा चेज किए गए सबसे ज्यादा रन
335 रन vs ऑस्ट्रेलिया (डरबन 2001/02)
284 रन vs इंग्लैंड (ओल्ड वांडरर्स 1905/06)
240 रन vs भारत (जोहानिसबर्ग 2021/22)
236 रन vs ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन 2011/12)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed