{"_id":"5a58620e4f1c1bab3f8b45b0","slug":"india-vs-south-africa-ravichandran-ashwin-tries-his-hand-on-seam-bowling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार का बदला लेने की अश्विन कर रहे स्पेशल प्लानिंग, अपने इस नए हथियार की धार कर रहे तेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार का बदला लेने की अश्विन कर रहे स्पेशल प्लानिंग, अपने इस नए हथियार की धार कर रहे तेज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत निराशाजनक रही और पहले टेस्ट में उसे मेजबान टीम से 72 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार से सेंचूरियन में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया जबकि गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में एक स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मैदान संभाला। हालांकि, अश्विन का गेंद के साथ प्रदर्शन आकर्षक नहीं रहा। अब वह दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें अश्विन ऑफ स्पिन के बजाय मध्यम गति की गेंदबाजी करते हुए दिखे। इस गेंद की लाइन इतनी अच्छी रही कि बल्लेबाज ने कोई छेड़खानी नहीं की और पीछे जाने दिया।
विज्ञापन
How good is @rashwin99 bowling seam 🤔🤔🤔 #SAvIND #TeamIndia
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
टीम इंडिया फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की कोशिश दूसरे टेस्ट में दमदार वापसी करने की होगी। वैसे अगर टीम इंडिया ने अंतिम एकादश में कोई छेड़छाड़ की तो यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि रविचंद्रन अश्विन उसका हिस्सा होंगे या नहीं!