दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ सीरीज का आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां-कैसे देखें LIVE मैच
टीम इंडिया विराट कोहली के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपनी जमीन पर टी-20 में एक भी मुकाबला हरा नहीं पाई है, लेकिन ओवरऑल खेले टी-20 मैचों को देखें तो मेजबान टीम मेहमानों पर भारी है। इस सीरीज में नजर युवाओं पर होगी, क्योंकि अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज बेहद ही महत्वपूर्ण है।आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर (रविवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार हैं
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।