{"_id":"6936f90bcf7a79b52d0614b4","slug":"india-vs-south-africa-first-t20-team-india-practice-season-shubman-gill-intense-training-hardik-opts-out-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: मैदान पर वापसी के लिए तैयार गिल, मैच से पहले दो घंटे तक किया अभ्यास; हार्दिक ट्रेनिंग से रहे दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: मैदान पर वापसी के लिए तैयार गिल, मैच से पहले दो घंटे तक किया अभ्यास; हार्दिक ट्रेनिंग से रहे दूर
Mon, 08 Dec 2025 09:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:43 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हुए शुभमन गिल पहले टी20 मैच से मैदान पर वापसी करेंगे। यह लगभग तय है कि वह मंगलवार को होने वाले पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। गिल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया था जिसके बाद वह कटक में टीम से जुड़े थे। इस बात की संभावना अधिक है कि गिल मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में खेलेंगे। इस मैच से पहले गिल ने दो घंटे तक कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज और स्पिनरों का गिल ने किया सामना
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक बाराबाटी स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। गिल 24 दिन के रिहैब के बाद लौटे हैं और वह अभ्यास सत्र के दौरान फिट नजर आए। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हो गए थे। गिल ने नेट पर बल्लेबाजी से पहले क्षेत्ररक्षण और कैचिंग ड्रिल से शुरुआत की। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों का सामना किया जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और यहां तक कि अभिषेक शर्मा ने भी उन्हें गेंदबाजी की।

वहीं, फिट हो चुके अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्रेनिंग सत्र से बाहर रहने का फैसला किया। अभिषेक ने हालांकि बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं करने का फैसला किया। मुख्य विकेट के पास मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत के बाद गिल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया और उनके शानदार शॉट बार-बार गैलरी में गए। लोगों को बिना किसी भुगतान के अभ्यास सत्र देखने की इजाजत थी और जब गिल बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तो लगभग पांच हजार प्रशंसक उनकी हौसलाअफजाई कर रहे थे। उन्होंने कुछ मौकों पर शिवम दुबे से भी लंबे शॉट खेले।
सैमसन को जितेश पर मिल सकती है तरजीह
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी गिल के साथ सबसे पहले अभ्यास किया जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें सीरीज के पहले मैच में जितेश शर्मा पर तरजीह मिल सकती है। केरल के इस खिलाड़ी को हालांकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गिल पारी का आगाज करने के हकदार हैं।

अगर गिल की वापसी ने लगभग ढाई घंटे के सत्र में जान डाल दी तो हार्दिक के नहीं आने से कयास लगे। रविवार को बाराबाटी में जल्दी पहुंचने और लगभग एक घंटे तक अकेले ट्रेनिंग करने के बाद इस ऑलराउंडर ने ऐहतियात के तौर पर टीम के मुख्य सत्र में हिस्सा नहीं लिया। भारत के अभ्यास सत्र से पहले मीडिया से हुई बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा था कि हार्दिक फिट और ठीक हैं जिससे किसी भी नई चोट की चिंता खत्म हो गई।
एशिया कप के दौरान बाईं जांघ में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हार्दिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए पंजाब के खिलाफ बड़ौदा के लिए 42 गेंद में नाबद 77 रन बनाने के अलावा चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट भी चटकाया। बीसीसीआई की हिदायत पर वह यहां होने वाले मैच से पूर्व हरियाणा के खिलाफ नहीं खेले। हार्दिक के चोट के इतिहास को देखते हुए उनके काम का बोझ हमेशा एक नाजुक विषय रहा है। फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के 10 टी20 मुकाबलों में हार्दिक पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यह तय है कि वह सभी मैच नहीं खेलेंगे।