फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa 2nd t20 live streaming telecast channel when where how to watch ind vs sa t20 match

IND vs SA 2nd T20 Live Streaming: गुवाहाटी में पहली बार भारत-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें कहां देखें मैच

Sun, 02 Oct 2022 05:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Oct 2022 05:27 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं।

विज्ञापन
india vs south africa 2nd t20 live streaming telecast channel when where how to watch ind vs sa t20 match
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में रविवार (दो अक्तूबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार इस मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच के साथ ही अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज जीतने पर है। 
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। भारत ने तीनों बार दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराया है, लेकिन अपने घर में वह कभी नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी।
विज्ञापन
Trending Videos

गुवाहाटी में भारतीय टीम पहली बार टी-20 मैच जीतना चाहेगी। इससे पहले खेले दो मैचों में भारत को एक में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था तो दूसरा श्रीलंका के खिलाफ बिना टॉस के ही रद्द हो गया था।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

आइए जानते हैं सीरीज के पहले मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला दो अक्तूबर यानी रविवार को है।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम  दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: बाबर आजम ने विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन इंग्लैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिले रॉसो/रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, बेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed