{"_id":"5a8d8d774f1c1bff388b95e1","slug":"india-vs-south-africa-2nd-t20-at-centurion-live-scorecard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvSA : द. अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता दूसरा टी20 मैच, डुमिनी-क्लासेन रहे हीरो ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA : द. अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता दूसरा टी20 मैच, डुमिनी-क्लासेन रहे हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (69) और कप्तान जेपी डुमिनी (58) की आतिशी पारी की बदौलत 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए। एक बार फिर रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने बल्ले से सबको निराश किया। वह बिना खाता खोलेने जूनियर डाला के शिकार हुए। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और सुरेश रैना ने जरूर कुछ रन बनाए, लेकिन यह दोनों भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं ठिक सके।
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली ने इस दौरे पर अपना सबसे कम स्कोर बनाया। वह इस मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर डाला के शिकार हुए। मुसीबत में फंसी टीम इंडिया की पारी को मनीष पांडे (79) और एम एस धोनी (52) ने संभाला और दोनों ने 98 रन की साझेदारी की। दोनों ने अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। द. अफ्रीकी की ओर से जूनियर डाला ने 2, जबकि जेपी डुमिनी और फेहलुकवायो ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआती खराब रही और जेजे स्मट्स महज दो रन बनाकर जयदेव उनाडकट के शिकार बने। इसके बाद दूसरे ओपनर रीजा हेनड्रिक्स भी 26 रन बनाकर पहला टी20 मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर के शिकार हुए।
हालांकि इसके बाद कप्तान जेपी डुमिनी और हेनरिच क्लासेन ने 93 रन की साझेदारी की। क्लासेन ने इस मैच में 30 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि डुमिनी ने नाबाद 64 रन बनाए। क्लासेन को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos
चहल रहे इस मैच के मुजरिम
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
इस मैच में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ा कारण युजवेंद्र चहल का न चलना रहा। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 64 रन दिए, इसके अलावा बेहरादीन का एक आसान सा कैच भी छोड़ा। बता दें कि चहल अब टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
लगातार दूसरी बार नहीं चला कोहली का लक
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
साउथ अफ्रीका के कप्तान जे पी डुमिनी ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया, जबकि दक्षिण अफ्रीका में कोई बदलाव नहीं किया गया था।