फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 1st ODI: Virat Kohli superb record against South Africa at their Venue; Importance of Kohli In KL Rahul Team

IND vs SA 1st ODI: राहुल की टीम के लिए इसलिए अहम हैं कोहली, देखिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड

Wed, 19 Jan 2022 06:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Jan 2022 06:21 AM IST
सार

2019 विश्व कप के बाद से लेकर अब तक कोहली ने 25 वनडे में 55.72 की औसत और 95.33 के स्ट्राइक रेट से 1126 रन बनाए हैं। वह इस अवधि में वनडे में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
India vs South Africa 1st ODI: Virat Kohli superb record against South Africa at their Venue; Importance of Kohli In KL Rahul Team
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच आज पार्ल में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। 2017 के बाद विराट कोहली पहली बार एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। पिछले पांच साल से वह टीम को लीड कर रहे थे। इस सीरीज में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन

2019 विश्व कप के बाद कोहली के नाम दूसरा सबसे ज्यादा रन

कोहली राहुल के मुख्य अस्त्र होंगे, क्योंकि उनका रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। भले ही कोहली टेस्ट में फॉर्म में नहीं हों, लेकिन वनडे में उनका फॉर्म शानदार रहा है। 2019 विश्व कप के बाद से लेकर अब तक कोहली ने 25 वनडे में 55.72 की औसत और 95.33 के स्ट्राइक रेट से 1126 रन बनाए हैं। वह इस अवधि में वनडे में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन

2019 विश्व कप के बाद कोहली ने सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाया

पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के शाई होप हैं। उन्होंने 28 मैच में 1361 रन बनाए। 2019 विश्व कप से लेकर अब तक कोहली सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस दौरान 14 फिफ्टी लगाई है। इसके अलावा दो शतक भी लगाए हैं। 2020 से लेकर अब तक कोहली वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं, पर उन्हें उम्मीद होगी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 प्लस के स्कोर को 100 में बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

India vs South Africa 1st ODI: Virat Kohli superb record against South Africa at their Venue; Importance of Kohli In KL Rahul Team
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों में कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन

दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों में कोहली एक-दूसरे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मैचों में 64.35 की औसत और 86.90 के स्ट्राइक रेट से 1287 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल है। मौजूदा खिलाड़ियों में कोहली के बाद शिखर धवन का नाम आता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 798 रन बनाए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस लिस्ट में क्विंटन डिकॉक हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 13 मैचों में 784 रन बनाए हैं। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच मैचों में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 57 मैचों में 2001 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस हैं। उन्होंने 37 मैच में 1535 रन बनाए।

कोहली के नाम अफ्रीका में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के बीच दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले खिलाड़ी की बात करें तो इसमें भी पहले नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 2018 में केपटाउन में खेले गए वनडे में नाबाद 160 रन (159 गेंद) की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 135 रन (121 गेंद) के साथ डिकॉक हैं। उन्होंने यह पारी 2013 में खेली थी। तीसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन हैं। उन्होंने 2001 में भारत के खिलाफ अपनी जमीन पर 155 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए थे। 

2018 में कोहली ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे

भारतीय जब पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई थी, तो कोहली वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने छह मैचों में 186 की औसत और 99.47 के स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए थे। इस सीरीज में कोहली ने तीन शतक जड़ा था। इसके अलावा एक अर्धशतक भी लगाया था। यह दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन भी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 358 रन के साथ एबी डिविलियर्स हैं। 

उन्होंने इतने रन भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 2015 वनडे सीरीज में बनाए थे। तीसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर केपलर वेसल्स और क्विंटन डिकॉक हैं। वेसल्स ने 1992 वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 342 रन बनाए थे। वहीं, डिकॉक ने 2013 सीरीज में 342 रन बनाए थे। 323 रन के साथ फाफ डुप्लेसिस और शिखर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। डुप्लेसिस ने इतने रन 2015 सीरीज में और धवन ने इतने रन 2018 सीरीज में बनाए थे।

कोहली दक्षिण अफ्रीका की लिस्ट में टॉप पर होंगे

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए कोहली मेन टारगेट होंगे। हालांकि, पिछले तीन महीने में कोहली ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि वह खुद को कप्तानी के बाद के कार्यकाल में कैसे स्थापित कर पाते हैं। अगर कोहली का बल्ला चला, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज आसान नहीं होने वाली है। भारत ने 2018 वनडे सीरीज को 5-1 से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed