IND vs SA 1st ODI: धर्मशाला वनडे बारिश की वजह से रद्द, नहीं हो पाया टॉस
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरुआत में मौसम खुला रहा लेकिन उसके बाद लगातार बारिश होती रही और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार बारिश की वजह से मैच में टॉस तक नहीं हो पाया और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।The 1st ODI between India and South Africa has been abandoned due to rains.#INDvSA pic.twitter.com/Oc5iO6q9dj
— BCCI (@BCCI) March 12, 2020
इंडोर स्टेडियम में अभ्यास कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम
धर्मशाला में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और समय भी तेजी से बितता जा रहा है। लगातार घट रहे ओवरों के बीच 20-20 ओवर के मैच के लिए सभी को 6:30 के कट ऑफ टाइम का इंतजार है। इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम इंडोर स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस कर रही है।Still At It | 🇮🇳🤝🇿🇦
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) March 12, 2020
The boys might not be on field but nothing changes 🙅♂️
The grind & graft never stops 🚫
Still determined as ever in case there's any word from the middle 🏟️
Now that’s how you inspire true #ProteaFire🔥#INDvSA pic.twitter.com/Adab9zJM3v
दर्शक वापस लौटना शुरू
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बना पिता
बारिश की लुकाछिपी के बीच जहां क्रिकेट फैंस को निराश होना पड़ रहा है वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़े दिग्गज क्रिकेटर ने पिता बनने की खुशी को शेयर किया।https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/cricket-news/ind-vs-sa-south-africa-cricket-batting-consultant-jacques-kallis-becomes-father-tweet-his-message
ओवरों में कटौती, 20-20 ओवर का होगा मुकाबला
The cut-off time for a 20-over match is 6:30pm IST#INDvSA pic.twitter.com/4pPKJsmRBW
— BCCI (@BCCI) March 12, 2020
बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है
इस दौरान कई लोगों ने बारिश का दौर थमता न देख अपने घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया, जबकि कई लोग टिकट होने के बावजूद मैदान में नहीं आए। अभी बारिश का दौर निरंतर जारी है। इस दौरान पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया है।
धर्मशाला में बारिश रुकी
दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि धर्मशाला में फिलहाल बारिश रुक गई है और बादल छटने लगे हैं। साथ ही मैदान से कवर भी हटने लगे हैं और सुपर सोपर से मैदान को सुखाने का काम भी चालू हो गया है।धर्मशाला में मौसम चिंताजनक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे के लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल मौसम में अभी भी कोई सुधार नहीं है और दर्शको को ठंड और बारिश से जूझना पड़ रहा है।Latest visuals coming in from Dharamsala. Does not look great at the moment.#INDvSA pic.twitter.com/Ob0GMvplm0
— BCCI (@BCCI) March 12, 2020
आईपीएल पर पड़ी कोरोना की मार
जब तक बारिश रूकती है और मैच शुरू होता तब तक यह महत्वपूर्ण खबर सभी को जाननी चाहिए। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशियों के लिए नए वीजा नियम जारी किए हैं। इसके लागू होने के बाद अब आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर भी सवाल उठने लगे हैं।https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/foreign-cricketers-participation-in-ipl-2020-is-in-doubt-new-visa-regulations-due-to-coronavirus
मैदान पर बिछे हुए हैं कवर
बारिश की वजह से फिलहाल पूरे मैदान को कवर से ढका गया है। ग्राउंड स्टाफ भी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अब सबकी नजर बादलों और बारिश के रुकने पर है।