{"_id":"5e69d4f48ebc3ef3f51dd327","slug":"foreign-cricketers-participation-in-ipl-2020-is-in-doubt-new-visa-regulations-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL पर पड़ी कोरोना की मार, नए वीजा नियम के बाद विदेशी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL पर पड़ी कोरोना की मार, नए वीजा नियम के बाद विदेशी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल
Thu, 12 Mar 2020 11:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : social media
आईपीएल के शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन उससे पहले ही टूर्नामेंट और भाग ले रही टीमों को बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए वीजा नियम के बाद अब भारत की इस चर्चित टी-20 लीग में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर संशय बन गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण कोई भी विदेशी खिलाड़ी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए 15 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होगा। दरअसल देश में कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों को देखते हुए सरकार ने आदेश पारित किया है जिसमें सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में बताया, ‘आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते।’
विज्ञापन
बता दें कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 60 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में इस वायरस के कारण अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन