फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st ODI: धर्मशाला वनडे बारिश की वजह से रद्द, नहीं हो पाया टॉस

Thu, 12 Mar 2020 05:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 Mar 2020 05:34 PM IST
खास बातें

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरुआत में मौसम खुला रहा लेकिन उसके बाद लगातार बारिश होती रही और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
India vs South Africa 1st ODI Live Cricket Score Match Scorecard News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- धर्मशाला - फोटो : BCCI Twitter

लाइव अपडेट

05:25 PM, 12-Mar-2020

पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार बारिश की वजह से मैच में टॉस तक नहीं हो पाया और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।
 
05:19 PM, 12-Mar-2020

इंडोर स्टेडियम में अभ्यास कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम

धर्मशाला में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और समय भी तेजी से बितता जा रहा है। लगातार घट रहे ओवरों के बीच 20-20 ओवर के मैच के लिए सभी को 6:30 के कट ऑफ टाइम का इंतजार है। इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम इंडोर स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस कर रही है।
 
विज्ञापन
04:39 PM, 12-Mar-2020

दर्शक वापस लौटना शुरू

धर्मशाला में मौसम को लेकर अभी तक कोई राहत नहीं है और बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में अब स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों ने मायूस होकर अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।  
04:09 PM, 12-Mar-2020

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बना पिता

बारिश की लुकाछिपी के बीच जहां क्रिकेट फैंस को निराश होना पड़ रहा है वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़े दिग्गज क्रिकेटर ने पिता बनने की खुशी को शेयर किया। 

https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/cricket-news/ind-vs-sa-south-africa-cricket-batting-consultant-jacques-kallis-becomes-father-tweet-his-message
03:23 PM, 12-Mar-2020

ओवरों में कटौती, 20-20 ओवर का होगा मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला पहला वन-डे टी-20 में बदल सकता है। ओवर घटने शुरू हो गए हैं। हालांकि, 6ः30 बजे तक कट ऑफ टाइम रखा गया है। मतलब साफ है कि अगर साढ़े छह बजे तक बारिश रुक जाती है तो यह मुकाबला 20-20 ओवर्स का हो सकता है। 
 
03:06 PM, 12-Mar-2020

बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है

करीब आधा घंटा मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर दो बजकर 50 मिनट पर बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते मैदान से हटाए गए कवरों को फिर से लगाया गया। वहीं बिना छत के मैदान में बैठे क्रिकेट प्रेमी भी बारिश के बीच भीगने को मजबूर हुए। कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने सिर ढकने के लिए मैदान की सीढ़ियों और दूसरे लोगों के छातों का सहारा लिया।

इस दौरान कई लोगों ने बारिश का दौर थमता न देख अपने घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया, जबकि कई लोग टिकट होने के बावजूद मैदान में नहीं आए। अभी बारिश का दौर निरंतर जारी है। इस दौरान पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 12-Mar-2020

धर्मशाला में बारिश रुकी

दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि धर्मशाला में फिलहाल बारिश रुक गई है और बादल छटने लगे हैं। साथ ही मैदान से कवर भी हटने लगे हैं और सुपर सोपर से मैदान को सुखाने का काम भी चालू हो गया है। 
02:21 PM, 12-Mar-2020

धर्मशाला में मौसम चिंताजनक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे के लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल मौसम में अभी भी कोई सुधार नहीं है और दर्शको को ठंड और बारिश से जूझना पड़ रहा है।
 
02:01 PM, 12-Mar-2020

आईपीएल पर पड़ी कोरोना की मार

जब तक  बारिश रूकती है और मैच शुरू होता तब तक यह महत्वपूर्ण खबर सभी को जाननी चाहिए। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशियों के लिए नए वीजा नियम जारी किए हैं। इसके लागू होने के बाद अब आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर भी सवाल उठने लगे हैं।

https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/foreign-cricketers-participation-in-ipl-2020-is-in-doubt-new-visa-regulations-due-to-coronavirus
01:54 PM, 12-Mar-2020

मैदान पर बिछे हुए हैं कवर

बारिश की वजह से फिलहाल पूरे मैदान को कवर से ढका गया है। ग्राउंड स्टाफ भी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अब सबकी नजर बादलों और बारिश के रुकने पर है।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed